Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 28 March 2026: कुछ राशियों के रिश्तों में बढ़ेगा प्यार, रोमांटिक बनेगा पल; पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 28 March 2026: कुछ राशियों के रिश्तों में बढ़ेगा प्यार, रोमांटिक बनेगा पल; पढ़ें लव राशिफल

धर्म डेस्क। 28 मार्च 2026 का लव राशिफल रिश्तों में उतार-चढ़ाव के संकेत दे रहा है। जहां कुछ राशियों के लिए प्रेम संबंध मजबूत होंगे और पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी, वहीं कुछ को अपने रिश्तों को संभालने के लिए धैर्य और समझदारी की जरूरत होगी। पार्टनर के साथ संवाद और समय बिताना आज बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। कई लोगों को प्रेम प्रस्ताव या रिश्ते में आगे बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं, जबकि कुछ को विवाद से बचने की सलाह दी गई है। कुल मिलाकर, आज का दिन प्यार और रिश्तों में संतुलन बनाए रखने का है।

मेष – आज का दिन आप अपने लव पार्टनर के साथ पुरानी बातों को लेकर झगड़ा ना करें। नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ बैठकर पुरानी बातों को खत्म करने का प्रयास करें।

वृषभ – आज आपका पार्टनर आपसे कुछ खर्च करवा सकता है। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आज आपको कहीं घूमने ले जाना पड़ सकता है। आज आपकी पॉकेट पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने वाला है।

मिथुन – आज आपका लव पार्टनर आपसे कुछ नाराज नजर आएगा। हो सकता है वह आपको परेशान करने के लिए ऐसा कर रहे हों। लेकिन फिर भी आपको उन्हें मनाने की आवश्यकता है। आपका पार्टनर आपसे रिस्पेक्ट चाहता है। उनकी बातों को महत्व दें।

कर्क – आज आपका पार्टनर आपसे कुछ बातों को लेकर नाराज हो सकता है। आपके पार्टनर की शिकायत आप का समय देना ना होना हो सकता है। अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें। उन्हें मनाने के लिए कोई गिफ्ट आदि दे सकते हैं।

सिंह – आज आपका अपने लव पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर नोंकझोंक हो सकती है। अपने पार्टनर को मनाने के लिए आज आपको बड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। हालांकि आप अपने मकसद में कामयाब होंगे।

कन्या – आज का दिन अच्छा है। अपने पार्टनर के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही आज आप अपने मन की बात अपने पार्टनर से कह सकते हैं। दिन अनुकूल है। आपका पार्टनर आपकी बातों को महत्व देगा। प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है।

तुला – आपका लव पार्टनर आज आपसे अपनी कुछ पर्सनल बातों को साझा कर सकता है। आप दोनों के बीच पुराने विवाद खत्म होंगे। आपका पार्टनर भावनात्मक है। वह आपसे कुछ पर्सनल कहना चाहता है। उनकी बातों को महत्व दें। उनकी समस्या को सुलझाने में उनका साथ दें।

वृश्चिक – आज अपने लव पार्टनर के साथ पुराने विवादों को खत्म करने में आप सफल होंगे। आपका पार्टनर आपसे कुछ बातों की रिक्वेस्ट कर सकता है। जिसे पूरा करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपने पार्टनर से पुरानी बातों के लिए माफी मांग सकते हैं।

धनु – आज अपने लव पार्टनर के मूड के हिसाब से चलने में ही आपकी भलाई है। आपका पार्टनर आज आपसे कुछ बातों को लेकर नाराज हो सकता है। अतः संभलकर चलें। ऐसा कोई बात ना करें जिससे आप दोनों के बीच मतभेद की स्थिति बने।

मकर – आज आपका लव पार्टनर आपकी लाइफ पार्टनर बनने के लिए हां बोल सकता है। दिन अच्छा है। अपने पार्टनर के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। मौसम के अनुसार लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं।

कुंभ – आज आपको अपने लव पार्टनर के बारे में कुछ बातों को जानकर बड़ा आश्चर्य होगा। आपका पार्टनर आपको धोखे में रख सकता है। अपने संबंध को बनाए रखने के लिए पार्टनर के बारे में पूरी जानकारी रखें।

मीन – आज अपने लव पार्टनर से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपका पार्टनर आपसे नाराजगी खत्म करेगा। आज आपका पार्टनर आपसे खर्च करवा सकता है। आपकी जेब पर आज भारी खर्च बढ़ सकता है।

Trending News