धर्म डेस्क। दिनांक 29 अप्रैल 2026 का लव राशिफल सभी राशियों के लिए संबंधों में उतार-चढ़ाव और भावनात्मक बदलाव लेकर आया है। कुछ जातकों के लिए यह दिन प्रेम संबंधों को मजबूत करने का अवसर देगा, वहीं कुछ को अपने व्यवहार और संवाद पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। पार्टनर के साथ गलतफहमियां, नाराजगी और मतभेद सामने आ सकते हैं, लेकिन समझदारी और सहयोग से रिश्ते सुधर भी सकते हैं। आज का
मेष – आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। कुछ बातों को लेकर आप दोनों में अनबन बनी रहेगी। हालांकि घर पर रहकर आज अपने पार्टनर के साथ उनके घरेलू कार्यों में आप सहयोग कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृषभ – आज अपने लव पार्टनर के साथ आप बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका पार्टनर आपके साथ आकर खुश नजर आएगा। आज आप दोनों के बीच पुराने मतभेद खत्म होंगे। आपका पार्टनर आज आपके साथ अपनी बातों को शेयर करेगा।
मिथुन – आज आपका लव पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर जाने की रिक्वेस्ट कर सकता है। आज का दिन अपने पार्टनर के साथ रहना अच्छा होगा। आज आपका पार्टनर आपसे बात कर पुरानी बातों को भूलकर आपके साथ समय व्यतीत करेगा। आप दोनों के बीच आज का दिन आपके संबंध को और मजबूत करेगा।
कर्क – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका पार्टनर और आपके बीच कुछ बातों को लेकर छोटी-मोटी मतभेद हो सकते हैं। लेकिन आज घर पर रहकर आप अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आप दोनों के बीच अपने घर को लेकर चर्चा हो सकती है। आज पारिवारिक दृष्टि से बड़े निर्णय देंगे।
सिंह – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका विवाद हो सकता है। अपनी पार्टनर की भावनाओं का कदर आपको करना होगा, नहीं तो आज आपके और आपके पार्टनर के बीच मतभेद की स्थिति चरम पर होगी। आज अपनी पार्टनर की बातों को इग्नोर करना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है।
कन्या – आज आपका लव पार्टनर भावनात्मक रूप से आपसे अपनी बातों को कह सकता है। बहुत दिनों से उनके मन में चल रही उलझनें आज आपका पार्टनर आपसे शेयर कर सकता है। आज का दिन आपके लिए खास है। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें, उनकी बातों को समझें, उनका सहयोग करें।
तुला – आज अपने नाराज लव पार्टनर को मनाने के लिए आप उनके साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। अपने पार्टनर को कोई उपहार गिफ्ट दे सकते हैं। आज आपका पार्टनर आपका साथ पाकर पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ेगा। आप दोनों के बीच एक नई शुरुआत होगी। अपनी गलती के लिए आप अपने पार्टनर से सॉरी बोल सकते हैं। ऐसे में आपका संबंध और मजबूत होगा।
वृश्चिक – आज आपका लव पार्टनर आपके व्यवहार के कारण आपसे दूरी बना सकता है। ऐसे में अपने पार्टनर और अपने संबंध को बचाने के लिए आपको अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा। ऐसा कोई व्यवहार ना करें जिससे आपके पार्टनर के मन को ठेस पहुंचे। अपनी गलतियों के लिए किसी के सामने झुकना संबंध को और मजबूत करता है।
धनु – आज आपका लव पार्टनर और आप घर पर रहकर ही अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। घर के कार्यों में आज आप अपने पार्टनर का सहयोग करेंगे। ऐसे में आपका पार्टनर भी आज आपके साथ पाकर खुश नजर आएगा। आज अपने परिवार के लिए आप कई बड़े निर्णय ले सकते हैं। फैमिली प्लानिंग का अच्छा समय है।
मकर – अपने नाराज लव पार्टनर को मनाने के लिए आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन अपने पार्टनर के साथ व्यतीत करना आप दोनों के संबंध को और मजबूत करेगा। ऐसे में अपनी पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखना, उनकी बातों को महत्व देना आपका बिगड़ा हुआ संबंध बना सकता है।
कुंभ – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपके मतभेद खत्म होंगे। आज आपका नाराज पार्टनर को मनाने में आप सफल होंगे। अपने पार्टनर को आज हर बात खुलकर उनके सामने करें। अपनी भावनाओं को बताएं। आपका पार्टनर आपका साथ देगा। पुरानी बातों को भूलकर आप दोनों एक बार फिर एक साथ नजर आएंगे।
मीन – आज आपके लव पार्टनर के साथ चल रहा आपका विवाद खत्म होगा। आज कुछ बातों को लेकर आप दोनों में सहमति बनेगी। हालांकि आपका पार्टनर अभी भी आप पर पूर्ण विश्वास नहीं करेगा। ऐसे में अपने पार्टनर को यह विश्वास दिलाना होगा कि आगे से आप कोई गलती नहीं करेंगे। साथ ही अपने पार्टनर के साथ आज समय व्यतीत करें। उन्हें कोई उपहार गिफ्ट दे सकते हैं।







