Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

जल्द ही खत्म होगी US-Iran जंग, इस समझौते पर हैं दोनों देश सहमत! इसका है इंतजार | Parmarth TV अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी के साथ पहुंचे आमेर, राजस्थानी अंदाज में किया स्वागत | Parmarth TV सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,100 रुपए तक बढ़ीं – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV क्या पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ने वाली है घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत? | Parmarth TV 15 साल बाद मॉन्कटन की संस्था ने खोला अपना निःशुल्क कपड़ों का भंडार | Parmarth TV Maharashtra: स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,754 रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए है सोने के दाम, आज ये है रेट | Parmarth TV अभिनेता धर्मेंद्र के गांव नसराली का नौजवान कनाडा में बना जज | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर Rahul Gandhi ने फिर से साधा निशाना, कहा- महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगर एक ही खतौनी में कई भाइयों के नाम होने पर भी सभी को मिलेगा योजना का लाभ, पूरी करनी होगी ये शर्तें | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 30 April 2026: मिथुन और कर्क राशिवालों का पार्टनर के साथ हो सकता है झगड़ा, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 30 April 2026: मिथुन और कर्क राशिवालों का पार्टनर के साथ हो सकता है झगड़ा, पढ़ें आज का लव राशिफल

धर्म डेस्क। 30 अप्रैल 2026 का लव राशिफल प्रेम संबंधों के लिहाज से कई उतार-चढ़ाव लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है, वहीं कुछ को अपने व्यवहार और शब्दों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है।

आज कई लोगों को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने और दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। वहीं कुछ को मतभेद दूर करने के लिए पहल करनी होगी। रिश्तों में विश्वास, समझ और सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा। सही समय पर लिया गया निर्णय आपके प्रेम जीवन को मजबूत बना सकता है।

मेष – अपने लव पार्टनर के साथ आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका पार्टनर और आप साथ समय व्यतीत करेंगे। आज घर पर रहकर ही आप अपने पार्टनर के साथ घर के कामों में हाथ बटाएंगे। अपने पार्टनर के साथ आज आप खुश रहेंगे।

वृषभ – आज का दिन शानदार है। आज आपका नाराज लव पार्टनर अपनी नाराजगी भूलकर आपके साथ पुनः संबंध में आ सकता है। आज आप अपने पार्टनर से अपने मन की बात कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए खास रहेगा।

मिथुन – आज आपका लव पार्टनर आपसे अपनी नाराजगी व्यक्त कर सकता है। आपके व्यवहार के कारण आपका पार्टनर आपसे दूरी बना सकता है। अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें। उनकी भावनाओं का ख्याल रखें। आपका पार्टनर आपका साथ देगा।

कर्क – आज आप और आपके पार्टनर के बीच कुछ बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है। आपका पार्टनर आज आपसे नाराज होकर दूर जा सकता है। ऐसे में आपको उन्हें मनाने में मुश्किल हो सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति के माध्यम से आप अपने पार्टनर को मना सकते हैं।

सिंह – अपने लव पार्टनर के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका पार्टनर आपका साथ पाकर खुश रहेगा। आज पार्टनर के साथ आप शॉपिंग कर सकते हैं। उन्हें कोई उपहार गिफ्ट दे सकते हैं।

कन्या – यदि आप अपने लव पार्टनर से सच्चा प्यार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज अपने पार्टनर को आप प्रपोज कर सकते हैं। आज आपका पार्टनर पुरानी बातों को भूलकर आपके प्रस्ताव को स्वीकार करेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा।

तुला – यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आज आपकी जिंदगी में कोई नया पार्टनर आने वाला है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके मन में छुपी हुई मुराद पूरी होने वाली है।

वृश्चिक – आज अपने लव पार्टनर से किसी प्रकार की बहस करना आपके लिए ठीक नहीं है। परिवार वालों के सामने आप अपने पार्टनर से ऐसा व्यवहार न करें जिससे उनके मन को ठेस पहुंचे। अपनी गलती के लिए आप माफी मांग सकते हैं। आपका पार्टनर आपके साथ रहेगा।

धनु – आज आपके लव पार्टनर के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। आज कुछ पारिवारिक बातों को लेकर आप दोनों के बीच तनाव बना रहेगा। ऐसे में दोनों ही तरफ से न झुकना आपके संबंध को बिगाड़ सकता है। किसी न किसी को पहल करनी होगी। पुरानी बातों को भूलकर अपने पार्टनर से दोस्ती का हाथ बढ़ाएं।

मकर – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर के कामों में आप उनका हाथ बटाएंगे। घर की सजावट और फैमिली प्लानिंग में आप उनका सहयोग कर सकते हैं। ऐसे में पार्टनर आपके साथ खुश रहेगा।

कुंभ – आज अपने लव पार्टनर से किसी भी प्रकार का मजाक करना या प्रैंक करना आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। आपका पार्टनर आपके इस व्यवहार से नाराज हो सकता है। ऐसे में आप दोनों के बीच दूरी बढ़ सकती है। अपने पार्टनर के सम्मान का ख्याल रखें।

मीन – आज लव पार्टनर के साथ पुराने विवाद खत्म होंगे। आज आप अपने पारिवारिक लोगों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। अपने प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका लव पार्टनर आपका साथ पाकर खुश रहेगा। अपने पार्टनर से आज अपने मन की बात कह सकते हैं।

Trending News