Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj ka Love Rashifal 5 May 2026: वृषभ, तुला के लिए प्रेम जीवन में बढ़ेगी मिठास, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Love Rashifal 5 May 2026: वृषभ, तुला के लिए प्रेम जीवन में बढ़ेगी मिठास, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 05 मई 2026 का लव राशिफल प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव और खुशियों का मिला-जुला संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए आज रोमांस, सरप्राइज और रिश्तों में मजबूती का दिन रहेगा, वहीं कुछ को गलतफहमियों, बहस और भावनात्मक असंतुलन से बचने की जरूरत है।

आज का दिन बताता है कि संवाद, विश्वास और धैर्य ही रिश्तों को बेहतर बनाए रखने की कुंजी है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करेंगे और उनकी भावनाओं को समझेंगे, तो कई समस्याएं अपने आप सुलझ सकती हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का लव राशिफल।

मेष – आज का दिन लव लाइफ को लेकर अच्छा नहीं है पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है, आज प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रह सकता है। पार्टनर के व्यवहार से भावनात्मक प्रतिक्रिया तेज हो सकती है, जिससे विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि धैर्य रखें और बातों को बढ़ाने के बजाय समझदारी से संभालें।

वृषभ – आज रिश्तों में मधुरता लौटेगी। पुरानी दूरियां खत्म होने लगेंगी और आप दोनों मिलकर संबंध को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। लव पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं।

मिथुन – आज का दिन प्रेम साथी के साथ रोमांटिक बीतेगा। साथ घूमने या समय बिताने की योजना बनेगी, जिससे रिश्ते में नई ऊर्जा और मजबूती आएगी। प्रेम साथी आज आपको कोई महंगा उपहार भी दे सकता है।

कर्क – आज प्रेम के रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपके परिवार में भी रिलेशनशिप के बारे में पता चल सकता है जो की सकारात्मक रहेगा।

सिंह – आज प्रेम साथी के साथ छोटी छोटी बातों पर बहस हो सकती है। पार्टनर का व्यवहार थोड़ा अलग लग सकता है। रिश्ते को बचाने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा। आज कोई भी निर्णय जल्दी बाजी में ना ले।

कन्या – आपके व्यवहार से पार्टनर आहत हो सकता है। रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है। संवाद और समय देना बेहद जरूरी है। पार्टनर से बहस करने से बचे, उन्हें समझें और धैर्य से काम करें।

तुला – आज लव पार्टनर के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। इससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी और प्रेम जीवन बेहतर होगा। पार्टनर अपने मन की बातें आपसे कह सकता है और आप दोनों मिलकर भविष्य के सपने सजों सकते हैं आज लव लाइफ को लेकर दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक – आज पुरानी यादें ताजा होंगी। भावनात्मक रूप से एक दूसरे के करीब आएंगे और साथ बिताया समय खास रहेगा। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और संध्या के समय धार्मिक स्थल पर भी भ्रमण कर सकते हैं।

धनु – पार्टनर किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें और खुलकर बातचीत करें। लव पार्टनर आज किसी की बातों में आकर आप पर शक कर सकता है इस कारण से रिश्ते में दरार आ सकती है, सतर्क रहें।

मकर – आज भविष्य की योजनाएं बनाने का समय है। साथ में शॉपिंग या घर से जुड़ी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे, आज पार्टनर को आप कोई मूल्यवान वस्तु भी उपहार में दे सकते हैं।

कुंभ – आज का दिन रोमांचक रहेगा। साथ घूमना, खाना पीना और भविष्य से जुड़े फैसले रिश्ते को नई दिशा देंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत कर सकते हैं।

मीन – आज लव लाइफ में मस्ती और रोमांस से भरा दिन रहेगा। अगर दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन सबसे अच्छा है, सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा।

Trending News