Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj ka Love Rashifal 6 May 2026: वृषभ, मकर के रिश्तों में बढ़ेगी प्यार और समझ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Love Rashifal 6 May 2026: वृषभ, मकर के रिश्तों में बढ़ेगी प्यार और समझ, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 06 मई 2026 का लव राशिफल प्रेम जीवन में नए रंग भरने का संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए आज रोमांस, सरप्राइज और खुशियों का दिन रहेगा, वहीं कुछ को रिश्तों में संतुलन और समझदारी बनाए रखने की जरूरत होगी। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना और पार्टनर की भावनाओं को समझना आज बेहद जरूरी रहेगा। जहां एक ओर कुछ लोगों के लिए रिश्ते और मजबूत होंगे, वहीं कुछ को संवाद और धैर्य के जरिए रिश्ते संभालने होंगे।

आइए जानते हैं आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए क्या खास लेकर आया है।

मेष – आज आप अपने लव पार्टनर को कोई खास गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे उनका चेहरा खुशी से खिल उठेगा। साथी के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। यह दिन आपके लिए रोमांटिक और यादगार रहने वाला है।

वृषभ – आज आपका दिन लव पार्टनर के साथ सुखद रहेगा। यदि आप दोनों खर्च और योजनाओं में स्पष्टता बनाए रखें, तो रिश्ते में और मजबूती आएगी। प्रेम और सहयोग का अच्छा संतुलन बना रहेगा।

मिथुन – आज छोटी छोटी बातों को लेकर टकराव हो सकता है। बेहतर होगा कि आप शांत रहकर बातचीत से समस्या सुलझाएं। साथी की भावनाओं को समझना रिश्ते को बचाएगा।

कर्क – आपका साथी आज आपसे कुछ उपहार या शॉपिंग की इच्छा जता सकता है। ऐसे में उनकी खुशी का ध्यान रखें, लेकिन खर्चों में संतुलन बनाए रखें। समझदारी से लिया गया निर्णय रिश्ते को मजबूत करेगा।

सिंह – आज आप अपने पार्टनर के साथ बाजार या घूमने जा सकते हैं। उनके लिए खरीदारी करने से खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। साथ बिताया समय आपके रिश्ते को और करीब लाएगा।

कन्या – आज आपका साथी आपकी किसी आदत से नाराज़ हो सकता है। बातचीत करने से पहले उनके मूड को समझें। धैर्य और समझदारी से काम लेने पर स्थिति संभल सकती है।

तुला – आपका साथी आज छोटी छोटी बातों को लेकर नाराज़ हो सकता है, जैसे समय न देना या योजनाओं को टालना। उन्हें मनाने के लिए समय दें और कोई छोटा-सा गिफ्ट भी रिश्ते में मिठास ला सकता है।

वृश्चिक – आज आपका साथी स्वास्थ्य कारणों से परेशान हो सकता है। ऐसे समय में आपका साथ और देखभाल उनके लिए बहुत मायने रखेगी। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

धनु – आज कुछ बातों को लेकर तकरार हो सकती है, जिससे माहौल तनावपूर्ण बन सकता है। बेहतर होगा कि आप शांत रहकर संवाद बनाए रखें और साथी की बातों को समझने की कोशिश करें।

मकर – आपका साथी आज आपके साथ समय बिताने की इच्छा जताएगा। अगर आप व्यस्त रहे तो उन्हें बुरा लग सकता है। बेहतर होगा कि आप साथ में कहीं घूमने का प्लान बनाएं और रिश्ते में ताजगी लाएं।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। अपने दिल की बात कहने के लिए यह सही समय है। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।

मीन – आज आपका प्रेम साथी आपके व्यवहार से खुश रहेगा। आपसी प्रेम और सहयोग से रिश्ता और गहरा होगा। साथ में घूमने या समय बिताने का मौका भी मिल सकता है।

Trending News