Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 7 April 2026: मेष और तुला के रिश्तों में सुधार होगा, आपस में बढ़ेगा प्रेम; पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 7 April 2026: मेष और तुला के रिश्तों में सुधार होगा, आपस में बढ़ेगा प्रेम; पढ़ें लव राशिफल

धर्म डेस्क। 07 अप्रैल 2026 का लव राशिफल प्रेम संबंधों के लिहाज से कई उतार-चढ़ाव लेकर आया है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन प्यार, रोमांस और रिश्तों में मजबूती लाने वाला रहेगा, वहीं कुछ को अपने संबंधों में धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। कई लोगों के लिए पुराने मतभेद खत्म होने और नई शुरुआत के योग बन रहे हैं, तो कुछ को विवाद और गलतफहमियों से बचने की सलाह दी गई है। आज का दिन अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने, संवाद बढ़ाने और रिश्तों को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करेगा।

मेष – आज लव पार्टनर के साथ चल रहे पुराने मतभेद खत्म होंगे। आज का दिन सुखद होगा। आज कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए आप उपहार आदि दे सकते हैं। पार्टनर की बातों को महत्व देना आज आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ – अपने पार्टनर के साथ आज आपके विचार मिलते हुए नजर आएंगे। पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत कीजिए। आपका पार्टनर आपके प्रति प्रेम का एहसास कराएगा। संबंध को सुधारने के लिए कुछ बातों को छोड़कर आज आप नई शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन – अपनी प्राइवेसी को सार्वजनिक न होने दें, नहीं तो आपकी लव लाइफ में समस्या खड़ी हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ फर्जी व्यवहार न करें। आपसी प्रेम और विश्वास बनाए रखें। संबंध को खराब होने से बचाएं।

कर्क – अपने पार्टनर के साथ आज किसी पुरानी बात को लेकर आपका झगड़ा हो सकता है। इससे आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा बात को ज्यादा न बढ़ाएं। अपने पार्टनर से खुलकर बात करें और पुराने विवाद खत्म करें।

सिंह – आज आपका लव पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर उलझ सकता है। विवाद की स्थिति से बचें। पार्टनर की भावनाओं को समझें और उनके साथ समय बिताएं। पुरानी गलतियों के लिए माफी मांगकर झगड़ा समाप्त कर सकते हैं।

कन्या – आज आपका लव पार्टनर कुछ उदास और परेशान नजर आ सकता है। उनके मन की बात समझने का प्रयास करें। उनके साथ समय बिताएं और उन्हें यह एहसास कराएं कि उनका होना आपके लिए बहुत जरूरी है।

तुला – आज अपने लव पार्टनर के साथ आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन आप दोनों के लिए अच्छा रहेगा। पुराने विवाद खत्म होंगे। आप नई शुरुआत करेंगे। पार्टनर अपने मन की बात आपसे साझा कर सकता है।

वृश्चिक – आज आपके और आपके पार्टनर के बीच मतभेद हो सकते हैं। इससे दूरी बढ़ सकती है। अपने व्यवहार में सुधार लाएं। बैठकर समस्याओं का समाधान निकालना बेहतर रहेगा।

धनु – आज आप अपने लव पार्टनर से मन की बात कह सकते हैं। आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। इससे आप दोनों खुश रहेंगे। कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। पार्टनर आपकी बातों को महत्व देगा।

मकर – आज अपने पार्टनर की बातों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। उनका व्यवहार आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। संभव है कि वे दूरी बनाना चाहें। उनके मन की बात समझने का प्रयास करें।

कुंभ – आज अपने पार्टनर से किसी भी प्रकार का झगड़ा न करें। वाणी पर संयम रखें। उनके प्रति अच्छा व्यवहार रखें। उनके साथ समय बिताएं, जिससे आपका संबंध मजबूत होगा।

मीन – आज अपने लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। इससे पार्टनर नाराज हो सकता है। उन्हें खुश करने के लिए गिफ्ट दें या कहीं घूमने जाएं, जिससे विवाद खत्म हो सके।

Trending News