Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सैमसंग भारत में 20,000 युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया था ऐसा, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Parmarth TV अब वायरल हुआ PM Modi का ये वीडियो, देशवासियों से किया आह्वान | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,849 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी हुआ 2,907 रुपए का इजाफा | Parmarth TV EPFO: इस महीने में शुरू होगी यूपीआई से पीएफ के पैसे निकालने की सुविधा! | Parmarth TV Colombia में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, 132 लोगों की मौत, 570 घायल, बड़ी संख्या में इमारते ढही | Parmarth TV संसद में एनडीए और कांग्रेस सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ किया प्रदर्शन, लगे अमित शाह और राहुल गांधी के खिलाफ नारे | Parmarth TV Government Scheme: छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को सरकार तीन चरणों में देती है लोन, जान लें | Parmarth TV 8th Pay Commission के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा, इतना बढ़ सकता है वेतन | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के 6 जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 10 August 2026: वृषभ और कन्या को नौकरी में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 August 2026: वृषभ और कन्या को नौकरी में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 10 अगस्त 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र, व्यापार और नौकरी में सफलता के साथ आर्थिक लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ जातकों को विवादों और आर्थिक जोखिम से बचने की सलाह है।

मेष, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन अपेक्षाकृत बेहतर रहने के संकेत हैं। वहीं मिथुन, कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातकों को पारिवारिक विवाद, स्वास्थ्य और निर्णय लेने में सावधानी बरतनी होगी। वृश्चिक और मीन के लिए दिन सामान्य रहेगा।

जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

मेष – आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य में लाभ होगा। परिवार के साथ आज का दिन शानदार रहने वाला है। घर में खुशियां आने वाली है। किसी बड़े कार्य को लेकर चल रही प्लानिंग सफल होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग। नौकरी में कामयाबी मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन अच्छा है।

वृषभ – परिवार के साथ आज का दिन मौज मस्ती से भरा रहेगा। आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी बड़े काम को लेकर लंबी यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ मतभेद खत्म होंगे। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी।

मिथुन – आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद की स्थिति रहेगी। आज पड़ोसियों से भी आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। किसी कार्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां सामने आएंगी।

कर्क – आज आप किसी बड़े कार्य को लेकर डिसीजन ना लें। आर्थिक नुकसान की संभावना है। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन आपके लिए विवादों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां रहेगी। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी पुराने विवाद को लेकर न्यायालय पक्ष जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी रखें।

सिंह – आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से जुड़ना होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करना आज आपके लिए अच्छा होगा। आज आप अपने लिए कोई वाहन मकान खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए अच्छा होगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या – आज आप पुराने विवादों से मुक्त होंगे। पारिवारिक लोगों के साथ चल रहे हैं मतभेद खत्म होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार व्यवसाय में बड़े लाभ के योग हैं। आज व्यापार में किसी नए साझेदारी की शुरुआत हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में चल रहे विवाद खत्म होंगे। सामाजिक राजनीतिक सफलता मिलेगी।

तुला – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। हालांकि आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। आर्थिक जोखिम न उठाएं। पारिवारिक लोगों के साथ आपके संबंध आज ज्यादा अच्छे नहीं रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों में आप उलझ सकते हैं। मित्रों के साथ आज संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक – आज परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। करियर के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आज विवादों से दूर रहे। नौकरी में सफलता मिलेगी।

धनु – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में परिवार के साथ सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में भी सफलता मिलेगी।

मकर – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े कार्य को लेकर सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में लाभ होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। सफलता आपको प्राप्त होगी। मन उत्साह से भरा रहेगा। आज अपने लिए नया आशियाना प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

कुंभ – आज का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानियां रहेगी। किसी कार्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। मित्रों के साथ आज आपकी संबंध अच्छे रहेंगे। किसी कार्य को लेकर आज निर्णय करना आपके लिए कठिन होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी वालों को परेशानियों रहेगी।

मीन – आज का दिन आपके लिए सामान्यतः ठीक है। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। आज प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहे। वाणी का उपयोग संभाल कर करें। नौकरी के क्षेत्र में आज आपका चल रहा विवाद खत्म होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन जोखिम भरा है। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आज आपको कर्ज आदि लेना पड़ सकता है।

Trending News