Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए बड़े लाभ के योग, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए बड़े लाभ के योग, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। आज का राशिफल 14 अगस्त 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालने वाली है। कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार, स्वास्थ्य, निवेश, नौकरी, प्रेम संबंध और यात्रा से जुड़े मामलों में भी दिन विशेष परिणाम लेकर आएगा।

यदि आप दिन की बेहतर योजना बनाना चाहते हैं, तो अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल जरूर पढ़ें और जानें कि आपके लिए आज का दिन क्या खास संदेश लेकर आया है।

मेष – आज का दिन अच्छा है। आज पुराने निवेश के चलते कार्यक्षेत्र में बड़े लाभ के योग निर्मित होंगे। आज के दिन कोई वस्तु खरीदना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में उन लोगों से दूरी रखें, जो आपके प्रति नकारात्मक विचार रखते हैं। स्वास्थ्य मौसम के हिसाब से बिगड़ सकता है। अपना ख्याल रखें।

वृषभ – आज कोई भी सफलता बड़ी परिश्रम से आपको प्राप्त होगी। किसी कार्य को लेकर अत्यधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता की योग बन रहे हैं परंतु अपनी सीक्रेट बातें हर किसी से साझा न करें। परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

मिथुन – आज लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में तनाव रहित होकर विचार करके कोई निर्णय दें। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। विवाद से दूर रहें।

कर्क – आज का दिन आपके लिए कुछ संभाल कर चलने की आवश्यकता है। विरोधी आपके कार्य को बिगाड़ने का प्लान कर सकते हैं। आज अपनी सीक्रेट बातों को किसी से शेयर ना करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। व्यापार व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी। आज कहीं से बड़ी आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है।

सिंह -आज दिन अच्छा है, पर स्वास्थ्य के कारण मन अशांत रहेगा। शरीर में थकावट महसूस होगी। आज किसी डॉक्टर से आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का निदान होगा। मां घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

कन्या – आज आप कुछ नया करने का प्रयास यदि करते हैं तो उसमें सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको सम्मान प्राप्त होगा। भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश आप कर सकते हैं जो आगामी समय में लाभकारी रहेगा।

तुला – आज अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपका बना बनाया कार्य बिगड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में विरोधी लोग आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से आपका कोई बड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है। आर्थिक जोखिम न लें।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए सफलता दायक है। आप अपने कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। साथ ही आप किसी नई कार्य योजना पर कार्य कर सकते हैं। आज आप किसी बड़े कार्य में पार्टनर बन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु – आज आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप दुगनी ऊर्जा से कार्य करेंगे। आज विरोधी भी आपकी मुरीद होंगे। कार्य क्षेत्र में कोई नया परिवर्तन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपने मित्रों सहभागियों से पुराने मतभेद खत्म करें। आज बड़ी सफलता की योग है।

मकर – आज आप किसी नए कार्य को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। साथी आप अपने खास सहयोगी लोगों से लाभ अर्जित करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। हालांकि यह बदलाव आपके लिए अच्छे होंगे। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार का सपोर्ट मिलेगा।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। व्यर्थ के झगड़े से दूर रहें। भूमि संबंधी प्रॉपर्टी संबंधी विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। किसी को बड़ी धनराशि देने से बचें।

मीन – आज आपका प्रेम साथी के साथ मतभेद हो सकता है, जिस कारण आप दोनों के बीच स्थिति बिगड़ सकती है। परिवार को लेकर चिंताएं मन में बनी रहेंगी। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज बड़े आर्थिक जोखिम उठाने से बचें।

Trending News