Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: मेष, वृषभ और मकर राशि वालों को नए कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: मेष, वृषभ और मकर राशि वालों को नए कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 17 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, सफलता और महत्वपूर्ण निर्णय लेकर आया है। कुछ जातकों को करियर और व्यापार में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों और पारिवारिक संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। मेष, धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने के संकेत हैं, वहीं तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को विवादों और तनाव से बचकर चलना होगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति यह संकेत दे रही है कि धैर्य, संयम और समझदारी से लिए गए फैसले भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे।

मेष – आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल होगी। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। आज परिवार में किसी बड़े फंक्शन का आयोजन हो सकता है। नौकरी वालों के लिए आज का दिन विवादों से भरा रहेगा।

वृषभ – आज आपके विरोधी परास्त होंगे। अपने कार्यक्षेत्र में आज आप बड़ा परिवर्तन करने वाले हैं। आज आपके अंदर एक नया उत्साह देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश की योजना बन सकती है।

मिथुन – आज स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। हालांकि आज आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। नौकरी वालों को आज बड़े दायित्व की प्राप्ति होगी। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। आज ससुराल पक्ष से मतभेद रहेंगे। कार्य के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। शेयर मार्केट में नुकसान की संभावना है।

कर्क – आज आप परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टरी सलाह लेना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी वालों के लिए आज कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी। आज पुराने विवाद के चलते प्रशासनिक कार्यों में उलझ सकते हैं। आज बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप अपने स्थान का परिवर्तन कर सकते हैं।

सिंह – आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय में नए लोगों के साथ जुड़कर आप लाभ कमाने वाले हैं। पैतृक संपत्ति में आज आपको आपका अधिकार प्राप्त होगा। पारिवारिक लोगों के साथ तालमेल अच्छे रहेंगे। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कन्या – आज आप किसी बड़े कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज बड़ी कामयाबी आपके मिलने वाली है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश होगा। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। नौकरी वालों के लिए आज बड़ी कामयाबी मिलेगी। हालांकि अधिकारियों से मतभेद रहेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। आज विवादों से दूर रहें।

तुला – आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज अपने किसी पुराने विवाद के चलते आपको परेशानी का सामना करना होगा। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा नहीं है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में लोग आपके समर्थन में रहेंगे। व्यापार में अपने साथी व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आज यात्रा आदि में सावधानी रखें।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए निराशा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज असफलता देखने को मिलेगी। आज विरोधी आपके लिए कोई बड़ा षड्यंत्र बना सकते हैं, उनसे सावधान रहें। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। हालांकि परिवार में किसी खास व्यक्ति से आपके मतभेद बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। नौकरी वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज वाणी पर संयम रखें। विवादों से दूर रहें।

धनु – आज का दिन आपके लिए बड़ी सफलता लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके पक्ष में आएंगे। आज किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। अपने दैनिक कार्य के साथ-साथ अन्य कार्यों से भी आज आपको लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। आज कोई नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।

मकर – आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपके पुराने विवाद खत्म होंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। नए कार्य को लेकर आज आप स्थान का परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। आज पत्नी और बच्चों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

कुंभ – आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में आज आपके साथी आपका साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में कार्यक्षेत्र में समस्या का सामना करना होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। आर्थिक सहयोग जुटाना आज आपके लिए बड़ी चुनौती होगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

मीन – आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज बड़ी सफलता मिलना मुश्किल है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं है। नौकरी वालों के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा।

Trending News