Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

राय अज़ीज़उल्ला ख़ान की पुस्तक का लोकार्पण | Parmarth TV Government Scheme: इन कर्मचारियों को मिलेगी 15000 रुपए की आर्थिक मदद, जान लें | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: ई-केवाईसी के अलावा ये काम पूरे होने पर ही मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ, जान लें | Parmarth TV ईरान के साथ समझौते के बाद जेडी वेंस का इजराइल को लेकर बड़ा बयान, कहा- इस समय पूरी दुनिया में डोनाल्ड ट्रंप… | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 17 राज्यों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का है अलर्ट | Parmarth TV National Weather Forecast: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, राजस्थान सहित देश के नौ राज्यों के लिए है आंधी–बारिश का अलर्ट | Parmarth TV एमेज़ॉन इंडिया ए.आई-पॉवर्ड इनोवेशन भारतीय सेलर्स को भारत और विश्व में दिलाएंगे सफलता | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी हुई 3,988 रुपए सस्ती, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV Shiv Sena (UBT) की बैठक में नहीं पहुंचे छह सांसद, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस | Parmarth TV सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी का दाम 7 हजार रुपए से अधिक घटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: मेष, वृषभ और मीन राशि वालों को नौकरी में मिलेगी सफलता, होगा धन लाभ; पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: मेष, वृषभ और मीन राशि वालों को नौकरी में मिलेगी सफलता, होगा धन लाभ;  पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 18 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आने वाला है। कुछ जातकों को करियर और व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

परिवार, रिश्ते, निवेश और यात्रा से जुड़े मामलों में भी ग्रहों की स्थिति अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है। मेष, धनु और मीन राशि के लोगों के लिए लाभ और प्रगति के योग बन रहे हैं, जबकि मिथुन, कुंभ और तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य एवं खर्चों पर विशेष ध्यान देना होगा।

जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल।

मेष

आज आप अपने आप में एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आज नए लोगों से मिलना होगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश का अच्छा समय है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

वृषभ

naidunia_image

आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नए कार्यों की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ अर्जित होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए पदोन्नति प्राप्ति के योग हैं। आज किसी को बड़ी धनराशि देने से बचें।

मिथुन

naidunia_image

आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसम के हिसाब से आपका स्वास्थ्य प्रभावित पड़ सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखना अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परिवार में आपके विरोधी बढ़ेंगे।

कर्क

naidunia_image

आज का दिन अच्छा है। आज अपने कार्य के प्रति आपका रुझान अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। किसी अपने से दूरी संभव है।

सिंह

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। वित्तीय संकट की स्थिति आज खत्म होगी। परिवार के साथ आपसी सामंजस्य अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी संबंधी कार्यों में लाभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म होंगे। प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने के योग बनेंगे।

कन्या

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले परिवार के लोगों या अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लें। फिजूलखर्ची पर आज आपको रोक लगाना अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक होगी। अपने पर्सनल डॉक्यूमेंट आदि को संभाल कर रखें।

तुला

naidunia_image

आज का दिन आपका अच्छा है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको परेशानी होगी। व्यापार व कार्य क्षेत्र में समान लाभ की स्थिति बनेगी। आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। विशेषकर कर्ज आदि से आज आपको राहत मिलेगी। किसी नए कार्य में निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक

naidunia_image

आज नए कार्यों की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा होगा। आज भूलकर भी किसी से अपने मन की बात शेयर न करें, नहीं तो आपका कार्य बिगड़ सकता है। आप नई ऊर्जा के साथ खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु

naidunia_image

आज आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप दुगनी ऊर्जा से कार्य करेंगे। आज विरोधी भी आपकी मुरीद होंगे। कार्य क्षेत्र में कोई नया परिवर्तन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपने मित्रों व सहभागियों से पुराने मतभेद खत्म करें। आज बड़ी सफलता के योग हैं।

मकर

naidunia_image

अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना आज आपके लिए बड़ी सफलता दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए प्रयोग आज आप कर सकते हैं, जो सफल रहेंगे। आर्थिक मदद प्राप्त होगी। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ

naidunia_image

आज आप अपने स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे। मौसम के हिसाब से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां देखने को मिलेंगी। आज आपको व्यर्थ की बातों से दूर रहना चाहिए। किसी को बड़ी धनराशि देने से पहले विचार करें, नहीं तो नुकसान की संभावना है।

मीन

naidunia_image

आज का दिन अच्छा है। आपके कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग निर्मित होंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

Trending News