Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 20 April 2026: मेष, वृषभ और कर्क को कार्यक्षेत्र में मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 April 2026: मेष, वृषभ और कर्क को कार्यक्षेत्र में मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 20 अप्रैल 2026 का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, नए अवसर और पारिवारिक सामंजस्य लेकर आएगा, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है।

ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ राशियों को रुका हुआ धन मिलने के योग हैं, तो कुछ को विवादों से दूर रहने की सलाह दी गई है। नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आइए जानते हैं आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या खास संदेश लेकर आया है।

मेष – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज अपने मन के विचारों पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी है। आज आपके लिए कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक लोगों से मतभेद भूलाकर नई शुरुआत करें। आज अपने व्यवहार में परिवर्तन लाकर सबको अपना मुरीद बना सकते हैं।

वृषभ – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में तनाव रहित होकर कार्य करेंगे। ऐसे में आपको कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। व्यापारिक लोगों के लिए लाभ। पारिवारिक लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मिथुन – आज के दिन कुछ परेशानी का सामना आपको करना होगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद की स्थिति बनेगी। कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि आज आपको आर्थिक मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में आपके मित्र रिश्तेदार आपका सपोर्ट कर सकते हैं। आज का दिन विवादों से दूर रहें।

कर्क – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आज आपके विरोधियों से आपको सावधान रहना होगा। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी बच्चों को लेकर आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।

सिंह – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन से लाभ प्राप्त करेंगे। नए लोगों से जुड़ना होगा। किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा आज आप बन सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। पारिवारिक लोगों के साथ किसी फंक्शन आदि में जाने का योग बनेगा। आज विवादों से दूर रहें।

कन्या – आज के दिन आपको आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में लाभ की संभावना है। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नौकरी क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना होगा। विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।

तुला – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। हालांकि आज आपके स्वास्थ्य में परेशानियां आ सकती हैं। मौसम की दृष्टि से स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक तौर से आज का दिन आपको किसी से बड़ी आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। व्यापार व्यवसाय में समानता लाभ होगा। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्य को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक सपोर्ट आज आपको मिलने वाला है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज आपको पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश कर सकते हैं।

धनु – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज कार्यक्षेत्र में लाभ के योग होंगे। व्यापार व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। पारिवारिक लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आज पत्नी बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।

मकर – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ चल रहे विवाद खत्म होंगे। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में नए लोगों के साथ जुड़ना होगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग रहेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आज अपने खास लोगों के साथ मिलकर आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्य को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि आज आपको कार्य क्षेत्र में विरोधियों का सामना करना होगा। प्रशासनिक कार्यों में विवाद से दूर रहें। पारिवारिक लोगों के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बने रहेंगे। अपने मित्रों के साथ आज कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है।

मीन – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना होगा। आर्थिक मदद आज आपको लेना पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति के साथ विरोध आपको बड़ी हानि में डाल सकता है। विवादों से दूर रहें। पारिवारिक लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज विवाद की स्थिति रहेगी।

Trending News