Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी Ivanka Trump को मिली जान से मारने की धमकी | Parmarth TV अब कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, फाउंडर अभिजीत दीपके ने किया दावा | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 20 February 2026: मेष और सिंह को होगा लाभ, शानदार रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 February 2026: मेष और सिंह को होगा लाभ, शानदार रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

कई जातकों के लिए नए कार्यों की शुरुआत, यात्रा और निवेश के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को विरोधियों और अनावश्यक विवादों से बचने की सलाह दी गई है। पारिवारिक सहयोग, जीवनसाथी का साथ और धार्मिक कार्यों की ओर रुझान भी आज प्रमुख रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार संयम और सतर्कता लाभकारी सिद्ध होगी।

मेष

आज का दिन शानदार है। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज मन में नवीन उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। मौसम के अनुसार स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मतभेद समाप्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृषभ

आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। कार्यक्षेत्र में लाभ और आर्थिक प्राप्ति के योग हैं। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

आज का दिन सामान्य से अच्छा है। किसी विशेष कार्य से लंबी यात्रा संभव है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के संकेत हैं। मन अस्थिर रहेगा।

कर्क

आज का दिन अनुकूल है। नए कार्यों की शुरुआत होगी। परिवार और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। पुरानी बातों को नजरअंदाज करें। लंबी यात्रा के योग हैं।

सिंह

आज का दिन शानदार है। नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ आनंदमय समय बिताएंगे।

कन्या

आज मन कुछ उदास रह सकता है। कार्यों में बाधा आ सकती है। बड़े कार्य की शुरुआत टालें। आर्थिक समस्याएं संभव हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें।

तुला

आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में तालमेल बेहतर रहेगा। मांगलिक कार्य के योग हैं। आकस्मिक धन प्राप्ति संभव है। रुके कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक

दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। व्यापार में स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी विवाद से दूर रहें।

धनु

दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक मतभेद संभव हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। न्यायालयीन मामलों में निराशा मिल सकती है।

मकर

आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के संकेत हैं। नए कार्य की शुरुआत होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक मतभेद संभव हैं। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलेगा।

कुंभ

दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्य का विचार बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा में सावधानी रखें।

मीन

आज का दिन सामान्य से कमजोर है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। चोट लगने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। मौन रहना हितकर होगा। आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी।

Trending News