Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष, धनु और मीन को होगा धन लाभ, मां ब्रह्मचारिणी का मिलेगा आशीर्वाद

Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष, धनु और मीन को होगा धन लाभ, मां ब्रह्मचारिणी का मिलेगा आशीर्वाद

धर्म डेस्क। 20 मार्च 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। कुछ जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और खुशखबरी मिल सकती है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, तनाव और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार, करियर और निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा। आज कई राशियों के लिए नए कार्य की शुरुआत, यात्रा और महत्वपूर्ण मुलाकात के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को विवादों से बचने और संयम बनाए रखने की सलाह दी गई है, ताकि दिन को बेहतर बनाया जा सके।

मेष – आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद खत्म होंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।

वृषभ – आज का दिन परिश्रम भरा रहेगा। काम की अधिकता से थकान होगी। मन में चिंता बनी रह सकती है। नए कार्य की शुरुआत न करें। निजी बातें किसी से साझा न करें।

मिथुन – मन में कई विचार आएंगे। हताशा महसूस हो सकती है। खुद को कमजोर न होने दें। बाधाएं समाप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क – आज का दिन अच्छा रहेगा। विरोधी भी आपके कार्य की सराहना करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे। पैतृक संपत्ति में लाभ मिल सकता है।

सिंह – आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या – आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। परिवार के साथ नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

तुला – जीवन में बड़ा बदलाव संभव है। निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार का समर्थन मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। आर्थिक संकट दूर करने के लिए मदद लेनी पड़ सकती है।

वृश्चिक – घरेलू परेशानियों में उलझ सकते हैं। पारिवारिक मतभेद तनाव बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ सामान्य रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

धनु – आज का दिन शानदार रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। गुप्त बातें साझा न करें। बैंकिंग कार्यों में सावधानी रखें।

मकर – दिन अच्छा है, लेकिन स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। मन अशांत रहेगा। आर्थिक जोखिम न लें। बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ – मानसिक तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में उलझनें आएंगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। सहयोग की जरूरत पड़ेगी। परिवार में मतभेद संभव हैं।

मीन – आज का दिन अच्छा रहेगा। नए सहयोगी मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

Trending News