Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 21 February 2026: मेष को निवेश से होगा लाभ, कुंभ रहें विवादों से दूर, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 February 2026: मेष को निवेश से होगा लाभ, कुंभ रहें विवादों से दूर, पढ़ें आज का राशिफल

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

वृषभ राशि वालों को सफलता कड़ी मेहनत के बाद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन अंततः परिणाम आपके पक्ष में होंगे। निजी बातें किसी से साझा करने से बचें। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

मिथुन राशि के जातकों को आज जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। शांत मन से विचार करें। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

कर्क राशि वालों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। निजी बातें गोपनीय रखें। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन आर्थिक सहायता लेने की स्थिति बन सकती है।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

सिंह राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के कारण थकान और बेचैनी महसूस हो सकती है। आवश्यक हो तो चिकित्सकीय सलाह लें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ है। नए कार्यों में सफलता मिलेगी और नौकरीपेशा लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। भविष्य के लिए किया गया निवेश लाभकारी सिद्ध होगा।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

तुला राशि के जातकों को अपने व्यवहार पर संयम रखना होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है। आर्थिक जोखिम लेने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

वृश्चिक राशि के लिए दिन सफलता दायक है। कार्यक्षेत्र में लाभ और नई योजनाओं की शुरुआत के संकेत हैं। साझेदारी में लाभ होगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

धनु राशि के जातकों में आज ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। पुराने मतभेद समाप्त करने का प्रयास करें, सफलता के अच्छे योग हैं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

मकर राशि वालों को नए कार्यों में उत्साह मिलेगा। सहयोगियों का साथ लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार का समर्थन मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। व्यर्थ के विवादों और संपत्ति संबंधी मामलों से दूर रहें। व्यापार में लाभ के योग हैं, लेकिन बड़ी धनराशि उधार देने से बचें।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन आर्थिक जोखिम उठाने से बचना बेहतर होगा।

आज का दिन कई राशियों के लिए अवसरों से भरा है, जबकि कुछ को धैर्य और संयम से काम लेने की आवश्यकता है।

Trending News