Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV

Rajasthan High Court जयपुर बेंच को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी | Parmarth TV

Rajasthan High Court जयपुर बेंच को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं लिया है। आज एक बार फिर से इसे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खबरों के अनुसार, आज धमकी भरा मेल मिला है। इसमें में लिखा गया है कि सीजेआई का दौरा कैंसिल कराओ।

दोपहर 12 बजे तक हाई कोर्ट को खाली करवा लो। बम की धमकी के बाद यहां पर एक बार फिर से हड़कंप मच गया। इसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। कोर्ट में करीब आधे घंटे की देरी से सुबह 11 बजे सुनवाई शुरू हो गई। आपको बता दें कि राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ को इससे पहले भी नौ बार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 31 अक्टूबर के बाद आज 10वीं बार बम की धमकी मिली है।

इससे पहले गुरुवार को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। गुरुवार को भी पूरे परिसर की तलाशी के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। हाईकोर्ट को पिछले साल 5 दिसंबर, 8, 9, 10 और 11 दिसंबर और इस साल में 6, 17 और 19 फरवरी को हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

PC:rajasthandirect
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News