Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज दोनों ईंधनों के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए  | Parmarth TV विक्टोरिया दिवस के मौके पर सजाई गईं दिलकश झांकियां | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 118 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Donald Trump को लगा बड़ा झटका, अमेरिकी संसद में पास हो गया है सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव | Parmarth TV Rahul Gandhi का पीएम मोदी पर तंज, कहा- आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,761 रुपए सस्ती हुई चांदी, इतने घट गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: राजस्थान में आज इतनी है पेट्रोल-डीजल कीमतें | Parmarth TV PM Modi के इटली पहुंचने पर जॉर्जिया मेलोनी ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राज्य सरकार को अविलंब… | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इन किसानों को नहीं मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों को पार्टनर का मिलेगा प्यार, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों को पार्टनर का मिलेगा प्यार, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 21 मई 2026 का लव राशिफल प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव, भावनात्मक जुड़ाव और रिश्तों को मजबूत बनाने के संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन पार्टनर के साथ खुशियां और रोमांटिक पल लेकर आएगा, जबकि कई लोगों को छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचने की जरूरत होगी।

वृषभ, मिथुन, धनु और कुंभ राशि वालों को पार्टनर का सहयोग और प्यार मिलेगा। वहीं मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों को रिश्तों में धैर्य बनाए रखना होगा। आज कई राशियों के लोग अपने पार्टनर के साथ समय बिताकर संबंधों को मजबूत करने में सफल रहेंगे।

मेष – आज का दिन आपके लिए अपने पार्टनर के साथ एडजस्ट करना बड़ा मुश्किल होगा। आज आप दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद की स्थिति रहेगी, जिस कारण परिवार के लोग भी परेशान रहेंगे। आज विवाद को ज्यादा न बढ़ने दें।

वृषभ – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप दोनों एक साथ समय व्यतीत करेंगे। साथ ही घरेलू कार्यों में आप अपने पार्टनर का सहयोग कर सकते हैं। आज अपने पार्टनर के साथ खुलकर आप अपनी बातों को शेयर करेंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन – आज अपने पार्टनर के साथ कुछ पर्सनल बातों को लेकर आप डिस्कस कर सकते हैं। आपका पार्टनर आपकी हर परेशानी और प्रॉब्लम में आपके साथ खड़ा रहेगा। आज अपने पार्टनर का साथ पाकर आप तनाव से मुक्त हो सकते हैं। आपका पार्टनर आज आपके पक्ष में सहयोगी बनकर खड़ा रहेगा।

कर्क – अपने लव पार्टनर के साथ आज आपका विवाद बढ़ सकता है। आप दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर चल रहा मतभेद ज्यादा खिंच सकता है, जिस कारण आप दोनों में स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। ऐसे में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। संबंध को बचाने के लिए प्रयास करें।

सिंह – आज का दिन अपने पार्टनर के साथ आपका अच्छा रहेगा। आज आप दोनों पुरानी बातों को लेकर एक-दूसरे के साथ बातचीत शेयर करेंगे। आज आपका पार्टनर आपका साथ पाकर खुश नजर आएगा। अपने पार्टनर के साथ आज कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। हालांकि आज घर पर रहकर ही आप दोनों दिन इंजॉय करेंगे।

कन्या – आज आपके पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर आपके मन में चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के कारण आपका पार्टनर काफी परेशान रह सकता है। ऐसे में उन्हें आपके सहयोग और साथ की आवश्यकता है। अपने पार्टनर का साथ दें और उनका सहयोग करें। आपका पार्टनर आपके सहयोग से खुश नजर आएगा।

तुला – आज अपने पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। हालांकि अपने पार्टनर के स्वास्थ्य का आपको ख्याल रखना होगा। आज आप दोनों साथ समय व्यतीत करने वाले हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है, लेकिन आज आप दोनों के बीच संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक – अपने नाराज पार्टनर को मनाने के लिए आज कोई उपहार गिफ्ट दे सकते हैं। आप दोनों के बीच पुराने विवाद खत्म होंगे। आपका पार्टनर आज पुरानी बातों को भूलकर आपके साथ आ सकता है। अपनी गलतियों के लिए आज आप अपने पार्टनर से सॉरी बोल सकते हैं, जिससे संबंध अच्छा रहेगा।

धनु – आज आपका पार्टनर आपके लिए कोई बड़ा उपहार गिफ्ट दे सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आप दोनों के बीच तालमेल काफी अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आज आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए खास है।

मकर – आज अपने लव पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर आप दोनों में मतभेद बढ़ सकते हैं। हालांकि कुछ समय की दूरी के बाद आप दोनों साथ आने वाले हैं। आप दोनों एक-दूसरे से ज्यादा समय के लिए दूर नहीं रह सकते। अपने पार्टनर के व्यवहार के कारण आप ज्यादा परेशान न हों।

कुंभ – आज अपने पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप दोनों के बीच तालमेल काफी अच्छा रहेगा। आपका पार्टनर आज आपसे अपने मन की बात कह सकता है। ऐसे में आपको भी उनका सहयोग करना अच्छा रहेगा। आपका पार्टनर आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है, जिस कारण आप खुशी से झूम उठेंगे।

मीन – आज आपका लव पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर जाने की रिक्वेस्ट कर सकता है। ऐसे में उनकी रिक्वेस्ट को ठुकराना आज आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। अच्छा होगा अपने पार्टनर के लिए समय निकालें और उनके साथ समय व्यतीत करें।

Trending News