Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 22 February 2025: नौकरी में मिलेगी तरक्की, घर में आएंगी खुशियां; पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 February 2025: नौकरी में मिलेगी तरक्की, घर में आएंगी खुशियां; पढ़ें आज का राशिफल

22 फरवरी का दिन कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ के लिए उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। जहां कुछ लोग पुराने विवादों से जूझेंगे, वहीं कुछ के लिए नए अवसर खुलेंगे। सभी राशियों के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अपने कार्यों में संतुलन बनाए रखना होगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 22 Feb 2025 07:31:20 AM (IST)

Updated Date: Sat, 22 Feb 2025 07:32:27 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष: झगड़े और नए कार्य में सतर्क रहें।
  2. वृषभ: नए कार्य से पहले सोचें-विचारें।
  3. मीन: स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना।

धर्म डेस्क, इंदौर। राशिफल के अनुसार, 22 फरवरी का दिन सभी राशियों के लिए विशेष रहने वाला है। कुछ राशियों के जातकों के बिगड़े काम बन सकते हैं, वहीं कुछ को परिवार और मित्रों से नया अनुभव मिल सकता है। आज कई लोग धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

आइए जानते हैं कि आपके लिए क्या कुछ खास है इस दिन के राशिफल में…

मेष (Aries) दैनिक राशिफल:

  • मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जहां एक ओर आप कुछ जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे, वहीं दूसरी ओर परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
  • पत्नी से मतभेद भी बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करने की संभावना है, लेकिन आपको इसके परिणामों को लेकर सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ (Taurus) दैनिक राशिफल:

  • वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ी सावधानी का है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। व्यवसाय में बड़ा जोखिम उठाना नुकसानदेह हो सकता है।
  • परिवार में मौसमी बीमारियों को लेकर परेशानियां हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति के मामलों में मतभेद बढ़ सकते हैं। हालांकि, बच्चों के लिए आज आप कोई नया निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में उनके लिए लाभकारी हो सकता है।

मिथुन (Gemini) दैनिक राशिफल:

  • मिथुन राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नए कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। किसी विशेष काम से बाहर की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
  • परिवार का माहौल शानदार रहेगा और घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ दिन अच्छा बिताने का मौका मिलेगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क (Cancer) दैनिक राशिफल:

  • कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलने की संभावना है। पुराना रुका हुआ धन मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • नए लोगों का सहयोग भी आपको मिलेगा, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकता है। परिवार में मतभेद दूर होंगे और किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

सिंह (Leo) दैनिक राशिफल:

  • सिंह राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि, पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं, इसलिए कार्य करते समय सतर्क रहें।
  • न्यायालय पक्ष में सम्मान में कमी आ सकती है। व्यवसाय में लॉस की स्थिति बनी रहेगी और आपके सहयोगी आपसे दूर हो सकते हैं। परिवार में आपसी मतभेद भी बढ़ सकते हैं, इसलिए कोशिश करें कि किसी विवाद में न उलझें।

कन्या (Virgo) दैनिक राशिफल:

  • कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे।
  • हालांकि, पार्टनरों पर आँख बंद करके विश्वास करने से बचें, क्योंकि धोखा मिल सकता है। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो पूरी तरह सोच-विचार कर ही आगे बढ़ें।

तुला (Libra) दैनिक राशिफल:

  • तुला राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़े कार्य में भाग ले सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा।
  • आज आप किसी खास काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कोई बड़ा निर्णय भी आप ले सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद होगा।

वृश्चिक (Scorpio) दैनिक राशिफल:

  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
  • शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से लाभ की संभावना है। व्यवसाय में बड़े परिवर्तन हो सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। परिवार में माहौल खुशहाल रहेगा।

धनु (Sagittarius) दैनिक राशिफल:

  • धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन किसी पार्टनर के बारे में पूरी जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  • व्यवसाय में आज किसी को उधार देना नुकसानदायक हो सकता है। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं, और बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी खर्चा बढ़ सकता है।

मकर (Capricorn) दैनिक राशिफल:

  • मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शारीरिक कष्ट का हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
  • हालांकि, आपका सम्मान बढ़ेगा और राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी, और आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) दैनिक राशिफल:

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं और व्यवसाय में बड़ी डील भी कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा।
  • स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आप निजात पा सकते हैं। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे दिन और भी अच्छा रहेगा।

मीन (Pisces) दैनिक राशिफल:

  • मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत में सुधार होगा और व्यायाम करने से हेल्थ भी बेहतर रहेगी। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और कोई बड़ी डील भी कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
  • परिवार में आपसी मनमुटाव दूर होगा और न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है।
Trending News