Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 24 April 2026: मेष राशि वालों को यात्रा और नए कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 April 2026: मेष राशि वालों को यात्रा और नए कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। आज 24 अप्रैल 2026 का राशिफल सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ लोगों को आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आज का दिन कई लोगों के लिए यात्रा, निवेश और नए कार्यों की योजना बनाने का रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी कुछ राशियों को खुशियां मिलेंगी। जबकि कुछ को मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत हाल।

मेष – आज का दिन अच्छा है। आज अपने कार्य के सिलसिले में आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज लोगों के साथ जुड़ना होगा। आज आपके मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक उन्नति होगी। आज नए लोगों से जुड़कर नए कार्यों को लेकर योजना बन सकती है। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृषभ – आज के दिन आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आप अपने पारिवारिक लोगों के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित होंगे। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा है। आज विवादों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। आज मन में किसी कार्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। विशेष लोगों के सहयोग से आज कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा।

मिथुन – आर्थिक दृष्टि से आज आपको परेशानी का सामना करना होगा। आज अपने कार्यक्षेत्र में अपने साथी लोगों से मतभेद हो सकते हैं। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। व्यापारिक लोगों के लिए समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति रहेगी। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। विवादों से दूर रहें।

कर्क – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्य को लेकर नए लोगों से जुड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों से मतभेद की स्थिति रहेगी। आज प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

सिंह – आज का दिन आपका अच्छा है। आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति के साथ जुड़कर नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पारिवारिक लोगों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। मित्रों के साथ मिलकर आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या – आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें।

तुला – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक लोगों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बच्चे और पत्नी के साथ आज समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आज किसी नए कार्य में निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक – आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ होगा।

धनु – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत करना आज आपके लिए अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपका साथ देंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज बड़ी सफलता हासिल होगी। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मकर – आज आप अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आज नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी बड़ी पार्टनरशिप का आप हिस्सा बन सकते हैं। आज आप अपनी फैमिली के साथ कहीं जाने का प्लान कर सकते हैं। आज घर में मेहमानों के आने का योग बनेगा। किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होंगे।

कुंभ – आज आप कुछ परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आज कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं। आज अपने व्यवहार के कारण आप नुकसान उठा सकते हैं। आज किसी पर विश्वास करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे।

मीन – आज का दिन किसी बड़ी समस्या में उलझा सकता है। ऐसे में आज आपको मित्रों का सहयोग लेना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। कार्यक्षेत्र में नुकसान की संभावना है। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। सोच-समझकर निवेश करें। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में किसी विशिष्ट व्यक्ति का आगमन होगा।

Trending News