Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 27 November 2025: मेष, कर्क और तुला समेत इन राशियों को व्यापार में होगा लाभ, जानें बाकी जातकों का हाल

Aaj Ka Rashifal 27 November 2025: मेष, कर्क और तुला समेत इन राशियों को व्यापार में होगा लाभ, जानें बाकी जातकों का हाल

धर्म डेस्क। आज का राशिफल आपके दिन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। ज्योतिष के अनुसार हर राशि के जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्र अलग-अलग परिणाम लेकर आते हैं। किसी के लिए दिन व्यावसायिक सफलता और आर्थिक मजबूती देने वाला होगा तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य व तनाव को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

परिवार, करियर, व्यापार, प्रेम और दांपत्य जीवन में क्या बदलाव आ सकते हैं, यह जानकर आप अपने आज के दिन को सही दिशा दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा।

मेष – आज का दिन सामान्य रूप से ठीक रहेगा। किसी आवश्यक कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ – आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी लाभदायक रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी खास काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

मिथुन – आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में फंस सकते हैं। व्यर्थ विवादों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। व्यापार में नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम से बचें। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क – आज किसी बड़े काम या निवेश की योजना बना सकते हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नवविवाहित जातकों के लिए फैमिली प्लानिंग का समय अनुकूल है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में साझेदारों से संबंध मधुर रहेंगे।

सिंह – आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। मानसिक तनाव संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट का जोखिम है। परिवार और जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। किसी परिचित का दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना।

कन्या – अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और खान-पान नियंत्रित रखें। यात्रा में वाहन सावधानी से चलाएँ। व्यापार में नुकसान संभव है। किसी करीबी के कारण बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट संभव।

तुला – आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या में राहत मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नया क्षेत्र खुलेगा और नए संपर्क लाभ देंगे।

वृश्चिक – दिन व्यर्थ की भागदौड़ में बीतेगा। जिस कार्य को लेकर कुछ दिनों से परेशान थे, वह आज पूरा होता दिखेगा। मित्रों से धोखा मिलने की संभावना। व्यापार में बड़े लेन-देन सावधानी से करें। यात्रा में सतर्क रहें।

धनु – आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न होगा। किसी पुराने साथी से मुलाकात होगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में विवाह संबंध तय हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर – आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नया कार्य शुरू करने की योजना पर काम कर सकते हैं। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग।

कुंभ – स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, खान-पान नियंत्रित रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। पड़ोसियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार में नुकसान संभव है। नौकरी वालों का अधिकारियों से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण जरूरी।

मीन – आज व्यापार और करियर में नया निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। परिवार से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विवादों से दूर रहें।

Trending News