Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 28 April 2026: वृषभ और कन्या राशि वालों को नए कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 April 2026: वृषभ और कन्या राशि वालों को नए कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 28 जून 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं, तो कुछ को स्वास्थ्य, विवाद और खर्चों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

पारिवारिक जीवन, नौकरी, निवेश और रिश्तों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन कुछ लोगों के लिए नई शुरुआत का अवसर लेकर आएगा, जबकि कुछ को धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे।

जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत दैनिक राशिफल।

मेष

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं रहेंगी। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज कार्यक्षेत्र में भी बात की स्थिति हो सकती है। व्यापार व्यवसाय में विरोधी परेशान करेंगे। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। वाहन दुर्घटना की योग है।

वृषभ

naidunia_image

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलेगी। आर्थिक नई रास्ते बनेंगे। आज नए लोगों से जुड़ना होगा। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।

मिथुन

naidunia_image

आज आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा विवाद हो सकता है। जिस कारण आपका बनते हुए कार्य रुक सकते हैं। प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप न करें। व्यापार व्यवसाय में स्थिति आपके हाथ से निकल सकती है। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के बड़े योग बन रहे हैं। आर्थिक नुकसान की संभावना है। आज परिवार के लोगों के साथ कोई पुराना विवाद खत्म होगा।

कर्क

naidunia_image

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आज कर्ज दी लेना पड़ सकता है। आज किसी मित्र के द्वारा आपकी आर्थिक मदद की जाएगी। संतान का सुख मिलेगा।

सिंह

naidunia_image

आज का दिन आप व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। आज किसी प्रशासनिक कार्य में आप बोल सकते हैं। जिस कारण आर्थिक नुकसान की संभावना है। कार्यक्षेत्र में स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार व्यवसाय में स्थिति को संभालना होगा। आज किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान में डाल सकता है। अपनी सीक्रेट बातें किसी से शेयर ना करें।

कन्या

naidunia_image

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेगी। नौकरी वालों के लिए आज बड़ी सफलता मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ आज कहीं लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आज आप अपने लिए कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करना आज आपके लिए अच्छा होगा।

तुला

naidunia_image

आज स्वास्थ्य को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। आज आपका खास व्यक्ति आपके साथ धोखा कर सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपको दबाव के साथ कार्य करना होगा। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। पत्नी बच्चों को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक

naidunia_image

आज वाणी का उपयोग संभलकर करें। आपके हाथ से निकल सकता है। आज मित्रों के साथ विवाद की स्थिति रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपके साथी आपका साथ छोड़ सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। हालांकि आर्थिक मदद प्राप्त करने में आप सफल होंगे। पारिवारिक लोगों से संबंध ठीक रहेंगे। आज किसी बड़े कार्य को लेकर आप निर्णय ले सकते हैं।

धनु

naidunia_image

आज अपने कार्यक्षेत्र में अपने पार्टनरों के साथ किसी बात को लेकर आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से इस परिस्थिति में निकलने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज स्वास्थ्य को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मकर

naidunia_image

आज आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला है। आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। किसी रुके हुए कार्य की शुरुआत से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े लाभ के योग बनेंगे। किसी नए कार्य को लेकर मन में उत्साह रहेगा। व्यापार व्यवसाय में बड़े लाभ के योग हैं। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन आप इंजॉय करने वाले हैं।

कुंभ

naidunia_image

आज किसी भी प्रकार की विवाद में न उलझे। नहीं तो आपको बड़ी हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। आज अपने व्यापार व्यवसाय में आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

मीन

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए कोई दुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक लोगों के साथ आज घर पर ही समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति होगी। आज किसी को बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। अज्ञात शत्रु से भय बना रहेगा।

Trending News