Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 3 December 2025: सिंह, कन्या, तुला वाले बरतें सावधानी; जानिए आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 3 December 2025: सिंह, कन्या, तुला वाले बरतें सावधानी; जानिए आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

धर्म डेस्क, Today Horoscope 3 December 2025: आज ग्रहों की बदलती दशा का असर सभी राशि के जातकों पर अलग-अलग रहने वाला है। कुछ लोगों के लिए आज का यह दिन सामान्य रहेगा, वहीं कुछ के लिए यह उर्जा और उत्साह से भरपूर शानदार बीतने वाला है। कई जातकों के लिए भाग्य के नए दरवाजे खुल सकते हैं, व्यापार और जीवन में नई खुशखबरी मिलने के योग भी बन रहे हैं।

अपनी राशि के अनुसार, उनका दिन कैसा रहेगा, यह जानकर जातक इसे और बेहतर बना सकते हैं। मेष से लेकर मीन तक किस राशि के जातक के लिए दिन कैसा रहेगा। कुछ जातकों को बुधवार को व्यापार और स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी भी बरतने की जरूरत है।

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन (Arise today horoscope) सामान्य रहेगा। किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा में सावधानी रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन व्यापार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। जीवनसाथी से कुछ बातों को लेकर हल्का तनाव हो सकता है।

वृषभ

आज आपके मन में नई ऊर्जा और उत्साह रहेगा। नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं और सहयोगियों से सलाह भी लेंगे। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी में निवेश का अवसर मिल सकता है। परिवार में मांगलिक आयोजन होगा और जीवनसाथी व बच्चों के साथ यात्रा के योग हैं।

मिथुन

दिन शानदार रहेगा। किसी बड़ी बीमारी से राहत मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपको नए अवसर देगी। व्यापार में बड़ा बदलाव लाभकारी होगा। शेयर मार्केट में निवेश का अच्छा समय है। परिवार में धार्मिक कार्य होगा और किसी मेहमान के आने का योग है।

कर्क

आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क आपको बड़ा अवसर दिला सकता है। परिवार में सम्मान बढ़ेगा और शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह

आज आप शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे, जिससे काम में मन नहीं लगेगा। हाथ आए अवसर हाथ से निकल सकते हैं। व्यापार में पार्टनर आपको धोखा दे सकता है, सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बेहद जरूरी है।

कन्या

आज वाहन चलाने में विशेष सावधानी रखें। मन अशांत रहेगा। भावुकता और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, वरना नुकसान हो सकता है। किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें। जीवनसाथी और बच्चों से मतभेद हो सकते हैं।

तुला

आज मन नकारात्मक विचारों से भरा रहेगा। दूसरों की अच्छी बातें भी बुरी लग सकती हैं। विवाद उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में बड़े लेनदेन से बचें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों से दूरी बनाए रखें, वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृश्चिक

नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन अपरिचित लोगों पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। व्यापार की किसी भी बड़ी डील को दस्तावेजों की पूरी जांच के बाद ही पक्का करें। जीवनसाथी से मन की बात कहना आज उचित नहीं होगा।

धनु

धार्मिक यात्रा का योग है, जिससे मन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय आज ले सकते हैं और परिवार का समर्थन मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार में नए मेहमान के आने की संभावना है। जीवनसाथी और बच्चों के लिए बचत करने का समय है।

मकर

आज का दिन शुभ रहेगा। सुबह ही कोई अच्छा समाचार आएगा। व्यापार में रुका कार्य पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा देने वालों को सफलता मिल सकती है। बेरोजगार जातकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

कुंभ

आज नए काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। थोड़ी बाधाएँ आएंगी लेकिन लक्ष्य पूरा होगा। पुराने विवाद सुलझाने का सही समय है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है। धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए निवास स्थान बदलने की आवश्यकता महसूस होगी।

मीन

आज का दिन महत्वपूर्ण है। कोई पुराना बड़ा विवाद सुलझ सकता है। आप भविष्य की सुरक्षा के लिए बड़ी धनराशि बचत के रूप में रख सकते हैं। व्यापार में किसी को बड़ी रकम उधार न दें। परिवार में सामंजस्य की कमी से विवाद हो सकते हैं। आज जीवनसाथी से ससुराल पक्ष की बुराई करना भारी पड़ सकता है।

Trending News