Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Aaj ka Rashifal 6 December: इस राशि के जातक को मिल सकती है बुरी कोई खबर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj ka Rashifal 6 December: इस राशि के जातक को मिल सकती है बुरी कोई खबर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

धर्म डेस्क, Aaj ka Rashifal 6 december: आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। मेष, वृषभ, सिंह, कन्या और मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ और लाभदायक रहेगा, नए कार्यों में सफलता और सामाजिक सम्मान मिलेगा।

वहीं मिथुन, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों को स्वास्थ्य, परिवार या व्यापार में कुछ परेशानियों और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी, वाहन या धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और विवाद या जोखिम से बचें। जानिए आपके सितारे आज क्या कहते हैं।

मेष

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप किसी कार्य को पूरा करने के लिए उत्सुक रहेंगे। नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। वाणी का प्रभाव आपके बिगड़े हुए कार्य भी बना देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के मतभेद दूर करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा।

वृषभ

आज के दिन अच्छा है। नए कार्य की शुरुआत होगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई बड़ा कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार में आपके अपने ही लोग विरोध कर सकते हैं। तनाव की स्थिति बन सकती है, वाणी पर संयम रखें। व्यापार में किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। विवादों से दूर रहें।

कर्क

आज का दिन अच्छा रहेगा परंतु परिवार से कोई अप्रिय खबर मन को अशांत कर सकती है। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। परिवार के पुराने तनाव समाप्त होंगे। किसी को बड़ी धनराशि उधार देना ठीक नहीं।

सिंह

आपकी राशि के लिए दिन शुभ है। शेयर मार्केट में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपके व्यवहार से शत्रु भी आपके पक्ष में आ सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।

कन्या

आज का दिन आपके और परिवार के लिए शुभ है। लंबे समय से रुका कार्य पूर्ण होगा। घर में नया मेहमान आ सकता है। वाणी का प्रभाव लाभ देगा। भूमि, भवन, वाहन खरीदने का योग। पैतृक संपत्ति में आपका हक मिलने की संभावना।

तुला

दिन सामान्य है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संपत्ति विवादों से दूर रहें, पराजय हो सकती है। शत्रु पक्ष हावी रहेगा। पत्नी से मतभेद संभव हैं। परिवार आपके व्यवहार से परेशान हो सकता है। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें।

वृश्चिक

दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। लंबी यात्रा में सावधानी रखें, दुर्घटना की आशंका। पैसे का लेनदेन सोच-समझकर करें। नए कार्य की शुरुआत से पहले हर पहलू पर विचार करें। व्यापार में शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार में मानसिक तनाव दिखेगा।

धनु

दिन ठीक-ठाक रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों के योग। रुका धन मिलने की संभावना। मेहमानों का आगमन रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में नई साझेदारी लाभ देगी। वाहन, भूमि खरीदने का योग।

मकर

दिन अच्छा रहेगा। पुराने विवाद समाप्त होंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। मन की इच्छा पूरी हो सकती है। पत्नी के साथ लंबी यात्रा के योग। व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

कुंभ

दिन सामान्य है। परिवार में पुरानी बातें उठने से विवाद हो सकता है। व्यापार में स्थिति कमजोर। किसी को धन उधार देना परेशानी बढ़ा सकता है। लंबी यात्रा के योग। न्यायालय संबंधी मामलों में विरोधी हावी रहेंगे।

मीन

आज का दिन सामान्य से थोड़ा कमजोर रहेगा। किसी बात से मन अशांत रहेगा। व्यापार में हानि संभव। बड़े कार्य में रुकावट आ सकती है। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें

Trending News