Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: इन राशियों को व्यापार और करियर में मिलेगा जबरदस्त लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: इन राशियों को व्यापार और करियर में मिलेगा जबरदस्त लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

धर्म डेस्क। आज 6 मार्च 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए आज सफलता, लाभ और नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं, जबकि कुछ को सावधानी और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कहीं व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कई राशियों के लिए यात्रा, निवेश और नए कार्य की शुरुआत के संकेत भी मिल रहे हैं।

ऐसे में दिन की सही योजना बनाकर और संयम से निर्णय लेकर आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। व्यापार में नुकसान की आशंका है और विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। परिवार में मनमुटाव या वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें।

वृषभ – दिन मिलाजुला रहेगा, योजनानुसार कार्य पूरे होंगे, लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी रह सकती है। परिवार में किसी शुभ कार्य की संभावना है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पर खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपसी मतभेद से बचें।

मिथुन – आज का दिन शानदार है, परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। निवेश, वाहन या मकान खरीदने की योजना बन सकती है।

कर्क – महत्वपूर्ण कार्य हेतु यात्रा के योग हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति और आय में वृद्धि के संकेत हैं। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा और कोई बड़ा निर्णय सकारात्मक परिणाम देगा।

सिंह – दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। बिना कारण विवाद में न पड़ें, झूठे आरोप लग सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। व्यापार में बदलाव टालें। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है, संयम बनाए रखें।

कन्या – करीबी व्यक्ति के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। रिश्तेदारों से विवाद की आशंका है। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। व्यापार में साझेदार से सावधान रहें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला – किसी विशेष कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। मन थोड़ा उदास रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार में हानि संभव है या साझेदार साथ छोड़ सकता है। परिवार का सहयोग आपको संभाले रखेगा।

वृश्चिक – आज का दिन अत्यंत शुभ है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ और परिवार में शुभ आयोजन के संकेत हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु – न्यायालय संबंधी मामलों में उलझ सकते हैं। काम की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार में हानि या साझेदार से धोखे की आशंका है। संपत्ति को लेकर मतभेद संभव है। नया कार्य शुरू करने से बचें।

मकर – आज सफलता का दिन है। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में लाभ और नया घर या वाहन खरीदने के योग हैं। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ – अनावश्यक विवाद से बचें। अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। व्यापार में रुकावट आ सकती है। परिवार में धार्मिक आयोजन की योजना बनेगी, पर किसी सदस्य की सेहत चिंता दे सकती है।

मीन – आज आप जीवन को नई दिशा देने वाला निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर वाणी पर संयम रखें। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ और रुका धन मिलने की संभावना है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है।

Trending News