Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal dec 22, 2024: संडे के दिन सेहत रहेगी परफेक्ट, इन्वेस्टमेंट का मिलेगा बड़ा रिटर्न, जानिए अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal dec 22, 2024: संडे के दिन सेहत रहेगी परफेक्ट, इन्वेस्टमेंट का मिलेगा बड़ा रिटर्न, जानिए अपना दैनिक राशिफल

विभिन्न राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मेष राशि वाले यात्रा में सावधानी रखें। वृषभ राशि वाले आज दिनभर बिजी रहेंगे। मिथुन राशि वाले आज वाणी पर संयम रखें।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sun, 22 Dec 2024 06:17:00 AM (IST)

Updated Date: Sun, 22 Dec 2024 06:17:40 AM (IST)

22 दिसंबर 2024, रविवार का राशिफल

HighLights

  1. कर्क राशि वालों को आज अलर्ट रहना होगा।
  2. सिंह राशि वाले आज अच्छा महसूस करेंगे।
  3. कन्या राशि वालों का आज का दिन शानदार है।

धर्म डेस्क, इंदौर (Dainik Rashifal Dec 22, 2024)। आज दिनांक 22 दिसंबर 2024, रविवार को विक्रम सम्वत 2081,मास अमांत मार्गशीर्ष, मास पूर्णिमांत पौष और तिथि सप्तमी है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक और मानसिक पीड़ा से परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम अभी शुरू न करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

naidunia_image

आज के दिन बाहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी महसूस कर सकते हैं। मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

naidunia_image

आज वाणी पर संयम रखें। अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से दूर रहें। बिजनेस पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी रिस्क न लें। कोई नया काम शुरू करने की योजना है तो आज कोई कदम न उठाएं। इंतजार का फल मीठा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

naidunia_image

आज अलर्ट रहने का दिन है। बिजनेस में किसी परिचित के कारण नुकसान सहना पड़ सकता है। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। आज किसी लम्बी यात्रा पर जाने से बचें। सेहत के प्रति भी सजग रहें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा महसूस करेंगे आप। सेहत ठीक रहेगी। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। उनका मार्गदर्शन जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज व्यापार में लिए गए फैसलों का अच्छा फल प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार है। आज आप प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का फैसला कर सकते हैं। भविष्य में इस निवेश पर बड़ा लाभ होगा। किसी अपने के घर मांगलिक कार्यक्रम में जाना होगा। बीते दिनों से जिस काम के बारे में सोच रहे हैं, आज उसकी कार्य योजना बनेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

naidunia_image

आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज लेन-देन करने से बचें। किसी को बड़ी राशि उधार न दे। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

naidunia_image

आज सेहत में गिरावट महसूस होगी। काम ज्यादा रहने के कारण थकावट महसूस करेंगे। मानसिक अशांति रह सकती है। किसी जरूरी काम से लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी अपने के कारण आज विवाद से फंस सकते हैं। परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आएगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

naidunia_image

आज किसी जरूरी काम से बाहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार के लोगों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। बिजनेस में धोखा मिल सकता है। आज बड़ी राशि किसी को उधार न दें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन अच्छी सेहत के नाम है। अच्छा महसूस करेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नए संबंध बनेंगे, जिनका आगे चलकर बहुत लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट केस आपके पक्ष में होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

naidunia_image

आज घर में किसी खास मेहमान का आगमन होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपके अच्छे कामों की सब दूर तारीफ होगा और समाज में सम्मान मिलेगा। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। आज अपने लाइफ पार्टनर की सेहत की चिंता करें। जो लोग काम की तलाश में हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी।

Trending News