Annapurna Jayanti 2025: अन्नपूर्णा जयंती हिंदू धर्म का एक पावन पर्व है, जिसे इस वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती ने देवी अन्नपूर्णा का दिव्य रूप धारण कर संसार को अकाल जैसी स्थिति से बचाया। उनके द्वारा दिए गए अक्षय पात्र से अन्न की वर्षा हुई और समस्त जीवों को भोजन प्राप्त हुआ।







