Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के इन 5 स्थानों पर दीपक जलाने से दूर होंगी करियर बाधाएं, सफलता चूमेगी कदम

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के इन 5 स्थानों पर दीपक जलाने से दूर होंगी करियर बाधाएं, सफलता चूमेगी कदम

धर्म डेस्क: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व माना गया है। यह पर्व माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी। यह दिन देवी सरस्वती की आराधना के लिए सर्वोत्तम (Basant Panchami 2026 Upay) माना गया है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर विद्या, विवेक और करियर में सफलता प्राप्त होती है।

इन 5 प्रमुख स्थानों पर जलाएं दीपक

घर के उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) पर

वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है, जिसे देवताओं का स्थान माना गया है। बसंत पंचमी के दिन इस कोने में दीपक जलाने से करियर में उन्नति और मानसिक स्पष्टता प्राप्त होती है।

पूजा स्थान पर

घर के मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि संभव हो तो शुद्ध घी का दीपक जलाएं और उसमें एक चुटकी हल्दी डालें। पीला रंग मां सरस्वती को प्रिय है और यह ज्ञान का प्रतीक भी है।

घर के मुख्य द्वार पर

बसंत पंचमी की शाम को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। मान्यता है कि इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सफलता के नए अवसर प्राप्त होते हैं।

पढ़ाई या अध्ययन के स्थान पर

स्टडी टेबल, किताबों की अलमारी या पढ़ाई के स्थान के पास दीपक जलाने से एकाग्रता बढ़ती है। यह उपाय विद्यार्थियों और करियर में संघर्ष कर रहे लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना गया है।

तुलसी के पौधे पर

तुलसी को लक्ष्मी और ज्ञान का प्रतीक माना गया है। बसंत पंचमी की शाम तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

यह भी पढ़ें- Narmada Jayanti 2026: नर्मदा जयंती पर बन रहे हैं दुर्लभ योग… दर्शन मात्र से मोक्ष का मार्ग, जानें शुभ तिथि और पूजा विधि

पूजन मंत्र

बसंत पंचमी के दिन पूजा के समय निम्न मंत्र का जाप करना विशेष फलदायी माना गया है-

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वत्यै नमः।।

यह भी पढ़ें- Aquarius Horoscope: कुंभ राशि वालों के आने वाले हैं अच्छे दिन, शनि गोचर से मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति, राशि परिवर्तन से बदलेगा भाग्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News