Budh Gochar in Shani Anuradha Nakshatra 2025: बुध 10 दिसंबर से 20 दिसंबर तक शनि के अनुराधा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इस परिवर्तन से वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों को करियर, व्यापार और प्रतिष्ठा में लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, अधूरे काम पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे।
Publish Date: Wed, 10 Dec 2025 10:36:55 AM (IST)
Updated Date: Wed, 10 Dec 2025 10:36:55 AM (IST)
HighLights
- वृश्चिक को करियर में उन्नति और व्यापार में बड़ी डील।
- मकर के अधूरे कार्य पूरे, रचनात्मकता और सम्मान बढ़ेगा।
- कुंभ को पदोन्नति, व्यापार में लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा।
धर्म डेस्क। Mercury Transit Budh Gochar: बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता के कारक ग्रह बुध आज 10 दिसंबर 2025 को शनि के अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं, जहां वह 20 दिसंबर 2025 की सुबह 06:13 बजे तक रहेंगे।
यह गोचर माना जाता है कि जीवन में बड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने, व्यापार में उन्नति, नौकरी में सफलता और व्यक्ति की सोच को अधिक गहरा व रणनीतिक बनाता है। चूंकि अनुराधा नक्षत्र का स्वामी ग्रह शनि है, इसलिए शनि के गुण जैसे अनुशासन, कड़ी मेहनत, कर्म प्रधानता और व्यावहारिक सोच बुध के प्रभाव से और भी मजबूत परिणाम देंगे।
वृश्चिक
- बुध का अनुराधा नक्षत्र में गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को मजबूत आत्मविश्वास प्रदान करेगा। पुरानी योजनाओं में तेजी आएगी और काम का दायरा बढ़ने के साथ मौके भी मिलेंगे।
- व्यापार में बड़ी डील मिलने का योग बन रहा है। नौकरी में सराहना, प्रमोशन या अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं। यह समय आर्थिक वृद्धि और रणनीतिक निर्णयों के लिए अनुकूल रहेगा।
मकर
- मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर में नई दिशा और तरक्की लेकर आएगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का मजबूत सहयोग मिलेगा और अधूरे काम पूरे होंगे।
- व्यक्ति की सृजनात्मक क्षमता बढ़ेगी और समाज में पहचान बनेगी। नए अवसरों का लाभ लेने पर आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है।
कुंभ
- कुंभ राशि के जातकों के लिए अगले 10 दिन सौभाग्यशाली रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति, व्यापार में मुनाफा और नई उपलब्धियों के अवसर बन रहे हैं।
- बुद्धिमत्ता, नेतृत्व क्षमता और निर्णय शक्ति में वृद्धि होगी। सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी तथा पहले की परेशानियों का समाधान मिलेगा।







