Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र? जानें तिथि, कलश स्थापना मुहूर्त और देवी पूजन समय

Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र? जानें तिथि, कलश स्थापना मुहूर्त और देवी पूजन समय

धर्म डेस्क। अंग्रेजी कैलेंडर में नया साल 1 जनवरी (New Year 2026) से शुरू होता है, लेकिन हिंदू नववर्ष (Hindu Navvarsh 2026) की शुरुआत चैत्र माह में मानी जाती है। इसी माह में चैत्र नवरात्र आरंभ होते हैं, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है और सुख-शांति व समृद्धि की कामना से व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026) में मां दुर्गा की साधना करने से जीवन में खुशियां और उन्नति का आगमन होता है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्र की तिथि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त।

चैत्र नवरात्र 2026 डेट (Start and End Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को है। इसी दिन से चैत्र नवरात्र (Kab Se Start Date Chaitra Navratri 2026) की शुरुआत होगी। नवमी तिथि 27 मार्च को पड़ेगी और इसी दिन राम नवमी का उत्सव मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्र 2026 कलश स्थापना मुहूर्त (Kalash Sthapana Muhurat) चैत्र नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना करने का विधान है। 19 मार्च को घटस्थापना का मुहूर्त इस प्रकार है-

  • घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 06:52 से 07:46
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:04 से 12:52

घटस्थापना सामग्री सूची (Ghatasthapana Samagri)

कलश, गंगाजल, आम/अशोक पत्ते, सुपारी, रोली, जटा वाला नारियल, अनाज, मिट्टी का बर्तन, लाल सूत्र, सिक्का, इलायची, लौंग, कपूर, लाल कपड़ा, अक्षत, हल्दी, पवित्र स्थान की मिट्टी, अखंड ज्योति के लिए बड़ा दीया और रुई की बाती।

किस दिन होगी किस देवी की पूजा (Devi Puja Schedule)

  • 19 मार्च: मां शैलपुत्री
  • 20 मार्च: मां ब्रह्मचारिणी
  • 21 मार्च: मां चंद्रघंटा
  • 22 मार्च: मां कूष्माण्डा
  • 23 मार्च: मां स्कंदमाता
  • 24 मार्च: मां कात्यायनी
  • 25 मार्च: मां कालरात्रि
  • 26 मार्च: मां महागौरी
  • 27 मार्च: मां सिद्धिदात्री

चैत्र नवरात्र में इन बातों का रखें ध्यान

  • घर और मंदिर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • नवरात्र के दौरान किसी से वाद-विवाद न करें।
  • काले रंग के वस्त्र पहनने से बचें और अखंड ज्योति का ध्यान रखें।
  • केवल सात्त्विक भोजन का सेवन करें।
  • सुबह-शाम मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा करें और उचित भोग लगाएं।

इसे भी पढ़ें- Vastu Tips: किस दिशा में सिर करके सोना है शुभ? जानें सोने की सही दिशा और जरूरी नियम

Trending News