February 2026 Vivah Muhurat: सनातन धर्म में फाल्गुन मास का विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इसी दौरान महा …और पढ़ें
Publish Date: Mon, 29 Dec 2025 06:40:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Dec 2025 06:40:07 PM (IST)
HighLights
- फाल्गुन मास विवाह के लिए अत्यंत शुभ माना गया
- फरवरी 2026 में कुल 13 शुभ विवाह मुहूर्त
- रेवती, मृगशिरा और रोहिणी नक्षत्र का संयोग
धर्म डेस्क: सनातन धर्म में फाल्गुन मास को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। यह महीना भगवान शिव की आराधना को समर्पित होता है। इसी मास में महाशिवरात्रि का पावन पर्व और रंगों से भरी होली का उत्सव मनाया जाता है। महाशिवरात्रि फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आती है, जबकि फाल्गुन पूर्णिमा के बाद होली मनाई जाती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फाल्गुन मास विवाह संस्कार के लिए बेहद शुभ माना गया है। इस महीने विवाह करने से वर-वधू को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और दांपत्य जीवन सुखमय रहता है। ऐसे में वर्ष 2026 के फरवरी माह में पड़ने वाले फाल्गुन मास के विवाह मुहूर्तों (February 2026 Wedding Dates) को जानना अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है।
फरवरी 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त (Shubh Vivah Muhurat February 2026)
| तिथि | पक्ष | तिथि विवरण | नक्षत्र | योग |
|---|---|---|---|---|
| 5 फरवरी 2026 | कृष्ण पक्ष | चतुर्थी एवं पंचमी | उत्तराफाल्गुनी, हस्त | — |
| 6 फरवरी 2026 | कृष्ण पक्ष | पंचमी | हस्त | शिववास योग |
| 8 फरवरी 2026 | कृष्ण पक्ष | सप्तमी | स्वाति | — |
| 10 फरवरी 2026 | कृष्ण पक्ष | नवमी | अनुराधा | ध्रुव योग |
| 12 फरवरी 2026 | कृष्ण पक्ष | एकादशी | मूल | हर्षण योग |
| 14 फरवरी 2026 | कृष्ण पक्ष | त्रयोदशी | उत्तराषाढ़ा | सिद्धि योग |
| 19 फरवरी 2026 | शुक्ल पक्ष | तृतीया | उत्तर भाद्रपद | शिववास योग |
| 20 फरवरी 2026 | शुक्ल पक्ष | तृतीया एवं चतुर्थी | उत्तर भाद्रपद, रेवती | — |
| 21 फरवरी 2026 | शुक्ल पक्ष | चतुर्थी एवं पंचमी | रेवती | — |
| 24 फरवरी 2026 | शुक्ल पक्ष | नवमी | रोहिणी | — |
| 25 फरवरी 2026 | शुक्ल पक्ष | नवमी एवं दशमी | मृगशिरा | — |
| 26 फरवरी 2026 | शुक्ल पक्ष | दशमी | मृगशिरा |
— |
यह भी पढ़ें- शिवलिंग पर अर्पित करें ये वस्तुएं, दूर होंगे कष्ट और मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।







