Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Holika Dahan 2026: होलिका की अग्नि में विदा करें नेगेटिविटी, क्यों जरूरी है गोबर के 4 उपलों का विशेष पूजन?

Holika Dahan 2026: होलिका की अग्नि में विदा करें नेगेटिविटी, क्यों जरूरी है गोबर के 4 उपलों का विशेष पूजन?

लोक परंपराओं में होलिका दहन के समय गाय के गोबर से बने चार उपलों को अलग से निकालने का विशेष महत्व बताया गया है। घर के बड़े-बुजुर्गों द्वारा सिखाई गई यह …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 04:39:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 07:35:14 PM (IST)

Holika Dahan 2026: होलिका दहन की पूजा। (AI Generated Image)

HighLights

  1. होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है
  2. इस दिन गोबर से बने चार उपलों की पूजा की जाती है
  3. इसमें पहला उपला हमारे पितरों को समर्पित होता है

धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में रंगों वाली होली से ठीक एक दिन पहले, 2 मार्च की शाम को होने वाला होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अग्नि में हम लकड़ियों के साथ अपनी नेगेटिविटी को भी स्वाहा करते हैं। शास्त्रों और लोक परंपराओं में होलिका दहन के समय गाय के गोबर से बने चार उपलों को अलग से निकालने का विशेष महत्व बताया गया है।

पितरों को समर्पित होता है यह उपला

घर के बड़े-बुजुर्गों द्वारा सिखाई गई यह परंपरा परिवार की सुख-समृद्धि और सुरक्षा से जुड़ी है। निकाला जाने वाला पहला उपला हमारे पितरों को समर्पित होता है। मान्यता है कि पितरों के नाम से निकाला गया यह अंश घर में सुख-शांति लाता है और पितृ दोष की बाधाओं को दूर करता है।

दूसरा उपला संकटमोचन हनुमान जी के नाम का होता है। होलिका दहन के दिन हनुमान जी का स्मरण करने और उनके नाम का उपला निकालने से घर के चारों ओर एक सुरक्षा कवच बनता है, जो बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से परिवार की रक्षा करता है।

सेहत और सौभाग्य की कामना

तीसरा उपला शीतला माता के नाम का निकाला जाता है। चूंकि होली का समय ऋतु परिवर्तन का होता है, इसलिए शीतला माता का आशीर्वाद हमें संक्रामक रोगों से दूर रखकर अच्छी सेहत प्रदान करता है। चौथा और अंतिम उपला मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित माना जाता है। यह उपला घर में धन-धान्य, बरकत और आर्थिक स्थिरता लाने के लिए निकाला जाता है।

Trending News