Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी के दिन शिवलिंग पर केसर-दूध के अभिषेक से घर में आएगी सुख-समृद्धि, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी के दिन शिवलिंग पर केसर-दूध के अभिषेक से घर में आएगी सुख-समृद्धि, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में जया एकादशी का विशेष महत्व है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की यह एकादशी इस साल 29 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन व्रत और श्रद्धापूर्वक पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और पापों से मुक्ति मिलती है।

यद्यपि यह तिथि विष्णु जी के लिए है, किंतु जया एकादशी पर शिवलिंग का पूजन करना भी अत्यंत फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं कि जया एकादशी के दिन शिवलिंग पर किन चीजों को चढ़ाना शुभ माना जाता है।

गन्ने का रस

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गन्ने का रस लक्ष्मी का प्रतीक है। इससे महादेव का अभिषेक करने से दरिद्रता दूर होती है और रुका हुआ धन वापस मिलता है।

काले तिल

माघ के महीने में तिल का दान और अर्पण शुभ होता है। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से शनि दोष कम होता है और करियर की बाधाएं दूर होती हैं।

केसर-दूध

केसर युक्त दूध से अभिषेक करने से व्यापार में उन्नति और घर में सुख-बरकत बनी रहती है।

बिल्व पत्र पर चंदन

तीन दल वाले बिल्व पत्र पर सफेद चंदन से ‘श्री’ या ‘ॐ’ लिखकर अर्पित करने से भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

अक्षत

पूजा के समय शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को कर्ज के बोझ से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें- मां दुर्गा को लगाएं ये 10 अचूक भोग, दूर होगी दरिद्रता हो जाएंगे मालामाल, पढ़ें किस देवी को क्या पसंद है?

पूजा की सरल विधि

जया एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और भगवान विष्णु का विधिवत पूजन करें। इसके पश्चात शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। पूजा के दौरान “ॐ नमः शिवाय” और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्रों का निरंतर जप करें। अंत में घी का दीपक जलाकर आरती करें और अपनी गलतियों के लिए क्षमा प्रार्थना करें।

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News