Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Kundli Mahadasha Upay: अनिष्ट ग्रहों की महादशा में नहीं बन रहे काम, इन उपायों से जाग उठेगी सोई किस्मत

Kundli Mahadasha Upay: अनिष्ट ग्रहों की महादशा में नहीं बन रहे काम, इन उपायों से जाग उठेगी सोई किस्मत

ग्रहों की स्थिति का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि ग्रहों की महादशा अनिष्टकारी हो, तो इससे जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसके उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपनी परेशानियों को शांत कर सकता है और जीवन में सुधार ला सकता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 26 Feb 2025 04:08:08 PM (IST)

Updated Date: Wed, 26 Feb 2025 04:08:08 PM (IST)

अनिष्ठ ग्रहों की महादशा से मिलेगी निजात। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ग्रहों की स्थिति का जीवन पर गहरा असर होता है।
  2. ज्योतिष शास्त्र में महादशा शांत करने के उपाय।
  3. ग्रहों की महादशा में घबराने की आवश्यकता नहीं।

कुंडली में चल रही अनिष्ट ग्रहों की महादशा, बिगड़ रहे बनते काम? कर लें ये उपाय, चमक उठेगा भाग्य

धर्म डेस्क, इंदौर। Kundli Mahadasha Upay: वैदिक शास्त्र में ग्रहों की स्थिति का विशेष महत्व है। इनके जरा से बिगड़ने पर व्यक्ति के जीवन में बहुत ही बुरा असर पड़ता है, लेकिन ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की महादशा को शांत करने के भी उपाय बताए गए हैं। हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि अनिष्ट ग्रहों की महादशा में क्या करना चाहिए।

सूर्य की महादशा में क्या करें (Surya Ki Mahadasha)

naidunia_image

सूर्य की महादशा होने पर जातकों के बनते काम भी बिगड़ना शुरू हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में सूर्य के मंत्र ॐ घृणि: सूर्याय नम: का जप कर सकते हैं। सूर्य आदित्य स्तोत्र का पाठ करें। इसके अलावा अनामिका उंगली में तांबे का छल्ला भी धारण कर सकते हैं। ऐसा करने से सूर्य की महादशा खत्म होगी, जिससे आपको लाभ होगा।

चंद्र की महादशा को खत्म करने के तरीके (Chandra Ki mahadasha)

naidunia_image

कुंडली में चंद्र महादशा होने पर जीवन में नकारात्मकता छा जाती है। ऐसे में चंद्र के मंत्र ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम: का जाप कर सकते हैं। इसके अलावा इस महादशा से पीछा छुड़ाने के लिए भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा जरूर करें।

मंगल की महादशा से मुक्ति का उपाय (Mangal Ki Mahadasha)

मंगल की महादशा में जीवन में तरक्की के रास्ते खत्म होना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में हनुमान जी की शरण में जाना चाहिए। मंगलवार के दिन ॐ अं अंगारकाय नम: का जप करें। 7 मंगलवार तक हनुमान जी को चोला और लाल लंगोट चढ़ाएं। बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।

शनि की महादशा से मिलेगा निजात (Shani Ki Mahadasha)

naidunia_image

शनि की महादशा जातकों के लिए बहुत ही नकारात्मक होती है। यह जीवन में कष्ट लेकर आती है, जिससे निजात पाने के लिए ॐ शं शनैश्चरायै नम: का जप कर सकते हैं। हर शनिवार और मंगलवार हनुमान जी का पूजन करना चाहिए। यह बहुत ही लाभदायक होता है। इसके अलावा काले कुत्ते को रोटी भी दे सकते हैं।

राहु की महादशा को उतारने का उपाय (Rahu Ki Mahadasha)

कुंडली में राहु की महादशा हो, तो सभी बनते काम भी धीरे-धीरे बिगड़ना शुरू जाते हैं। किस्मत को फिर से पटरी पर लाने के लिए रोज राहु के मंत्र ॐ रां राहवे नम: का जप करना चाहिए। इसके अलावा जातक गोमेद भी धारण कर सकते हैं। हर दिन पक्षियों को जौ और काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ होता है।

केतु की महादशा से निपटने का तरीका (Ketu Ki Mahadasha)

naidunia_image

केतु की महादशा कुंडली में होने से जातक समस्याओं से घिरा रहता है। इससे निपटने के उपाय ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं। आप केतु मंत्र ॐ कें केतवे नम: का जप कर सकते हैं। भगवान श्रीगणेश की पूजा भी शुभ मानी जाती है। पक्षियों को बाजरा और देवस्थान में कंबल दान करने से भी महादशा से निजात मिलती है।

Trending News