Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Lohri 2026: 13 जनवरी को सूर्यदेव बदलेंगे चाल, करियर और धन के लिहाज से मिलेगी गुड न्यूज

Lohri 2026: 13 जनवरी को सूर्यदेव बदलेंगे चाल, करियर और धन के लिहाज से मिलेगी गुड न्यूज

Lohri 2026: लोहड़ी के समय सूर्यदेव मकर राशि की ओर बढ़ते हैं, जिससे ग्रहों की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलते हैं। यह प्रक्रिय करियर, धन और …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 10 Jan 2026 05:05:26 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Jan 2026 05:05:26 PM (IST)

Lohri 2026 (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. सूर्य-मंगल और शुक्र बनाएंगे शक्तिशाली योग
  2. करियर और धन के लिहाज से मिलेगी गुड न्यूज
  3. दान करने से मिलती है सूर्य और शनि देव की कृपा

धर्म डेस्क। लोहड़ी का पर्व न केवल लोक-परंपरा और ऋतु परिवर्तन का उत्सव है, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल 13 जनवरी को मनाया जाने वाला यह त्योहार सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश यानी उत्तरायण होने की प्रक्रिया का संकेत देता है। इस साल लोहड़ी पर ग्रहों की युति कई शुभ योगों का निर्माण कर रही है, जो करियर, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए फलदायी होंगे।

मंगलादित्य योग

लोहड़ी के दिन सूर्य और मंगल की नौवें भाव में उपस्थिति से ‘मंगलादित्य योग’ बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में नौवां भाव भाग्य और धर्म का होता है। यह योग व्यक्ति के साहस, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। विशेषकर उच्च शिक्षा और विदेश यात्रा के इच्छुक जातकों के लिए यह समय सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है।

शुक्रादित्य राजयोग

दसवें भाव (कर्म भाव) में सूर्य और शुक्र की युति से ‘शुक्रादित्य राजयोग’ का निर्माण हो रहा है। यह योग करियर में उन्नति और मान-सम्मान दिलाने वाला माना जाता है। हालांकि, इस दौरान संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा।

सूर्यदेव का मकर राशि में विशेष प्रभाव

लोहड़ी के समय सूर्य धनु राशि के अंतिम चरण में होते हैं और कर्म प्रधान मकर राशि में प्रवेश की तैयारी करते हैं। मकर राशि अनुशासन और स्थिर प्रगति का प्रतीक है। जब सूर्य इस दिशा में बढ़ते हैं, तो व्यक्ति की नेतृत्व क्षमता और कार्यक्षेत्र में पकड़ मजबूत होती है।

Trending News