Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel की कीमतों में फिर लगी आग, जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.73 रुपए हो गया है महंगा | Parmarth TV 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV

Love Marriage Upay: सीता नवमी पर करें ये छोटा सा काम, जल्द मिलेगा मनचाहा पार्टनर!

Love Marriage Upay: सीता नवमी पर करें ये छोटा सा काम, जल्द मिलेगा मनचाहा पार्टनर!

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में सीता नवमी मनाई जाती है। ऐसे में आज हम आपको सीता नवमी के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से विवाह में आ रही बाध …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 16 Apr 2026 05:35:27 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2026 05:35:27 PM (IST)

सीता नवमी पर करें ये छोटा सा काम।

HighLights

  1. सीता नवमी पर करें ये छोटा सा काम
  2. दूर होंगी प्रेम विवाह की सारी अड़चनें
  3. शीघ्र विवाह के लिए करें ये खास उपाय

धर्म डेस्क। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में सीता नवमी मनाई जाती है। यह तिथि माता सीता के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सीता नवमी का पर्व शनिवार, 25 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस तिथि पर शीघ्र विवाह के लिए मां सीता और प्रभु श्री राम की संयुक्त पूजा करना सबसे उत्तम उपाय माना गया है।

ऐसे में आज हम आपको सीता नवमी के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और योग्य जीवनसाथी मिलता है।

पूजा में जरूर करें ये काम

सीता नवमी के दिन व्रत करें और 108 बार ‘ॐ जानकी रामाभ्यां नमः’ मंत्र का जप करें। पूजा में माता सीता को सिंदूर, लाल चुनरी और सोलह शृंगार का सामान चढ़ाएं। सीता नवमी की पूजा में जानकी स्तोत्र का पाठ करें, इससे विवाह संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। अगर आप पूजा में राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करते हैं, तो इससे मंगल दोष के कारण हो रही देरी दूर होती है।

शीघ्र विवाह के लिए करें ये खास उपाय

सीता नवमी के दिन पीला कपड़ा लेकर उसमें 5 हल्दी की गांठ बांधें और इसे माता सीता के चरणों में अर्पित कर दें। इसके बाद अपनी मनोकामना कहें और पूजा के बाद इस पोटली को अपने पास रख लें। ऐसा करने से जातक के लिए जल्द ही विवाह के योग बनने लगते हैं।

प्रेम विवाह के लिए उपाय

जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, वह पूरी निष्ठा के साथ सीता नवमी के दिन व्रत रखें और माता सीता और श्री राम की पूजा करें। इस दिन पर माता सीता को सुहाग का सामान जैसे चूड़ी, सिंदूर और साड़ी या फिर चुनरी आदि जरूर अर्पित करें। इसके साथ ही किसी ब्राह्मण स्त्री को शृंगार की सामग्री दान के रूप में दें। ऐसा करने से साधक को माता सीता और श्रीराम का आशीर्वाद मिलता है, जिससे प्रेम विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं।

शादीशुदा जीवन में बना रहता है प्रेम

सुहागिनों के लिए सीता नवमी के दिन व्रत करना और विधि-विधान से मां सीता व श्रीराम की पूजा करना शुभ माना गया है। इस दिन माता सीता को सुहाग की सामग्री जरूर अर्पित करें। माता सीता को सिंदूर अर्पित करने के बाद इसी में से अपनी मांग में भी सिंदूर लगाएं और इसे अपने पास ही रख लें। बाकी का सामान किसी जरूरतमंद सुहागिन महिला को दान कर दें। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।

Trending News