Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV रेल में गर्भवती महिलाओं को मिलती है ये विशेष सुविधा, जान लें आप | Parmarth TV Bangladesh में भी ड्रोन बनाने की फैक्ट्री लगाएगा तुर्किये, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बढ़ेगा खतरा | Parmarth TV DA Hike: दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार ने डीए आठ प्रतिशत बढ़ाया | Parmarth TV

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े, जीवन में मिलेगी सफलता

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े, जीवन में मिलेगी सफलता

महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं को अपनी राशि के अनुसार वस्त्र पहनने चाहिए। इससे महादेव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कौन सी राशि को किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जिससे पूजा का लाभ अधिक हो।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 25 Feb 2025 05:56:18 PM (IST)

Updated Date: Tue, 25 Feb 2025 08:50:02 PM (IST)

महाशिवरात्रि पर महादेव का आशीर्वाद पाने का उपाय। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रत्येक राशि के लिए विशिष्ट रंग की वस्त्रधारण।
  2. स्त्रों से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।
  3. पूजा से पहले रंग का चयन ध्यान से करना चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Mahashivratri 2025: 26 फरवरी यानि कल देशभर में महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए उमड़ेगी। हर कोई उनका अभिषेक कर अपने लिए मनोकामना मांगेगा। इस दौरान आपको अपनी राशि अनुसार वस्त्र धारण करना चाहिए, जिससे आप पर विशेष कृपा हो सके।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कौन सी राशि को कौन से रंग के कपड़े महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा के समय पहनने चाहिए।

मेष राशि

naidunia_image

मेष राशि वाले जातकों को महाशिवरात्रि पर पूजा करते समय नीले और सफेद रंग के कपड़े धारण करने चाहिए। ऐसा करने से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपको नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी।

मिथुन राशि

naidunia_image

मिथुन राशि वाले जातकों को सफेद और लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। पूजा के समय इन रंगों के वस्त्र धारण करने से मिथुन राशि वालों के अच्छे दिन आएंगे।

कर्क राशि

naidunia_image

कर्क राशि वालों को महादेव की कृपा के लिए सफेद और नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इन कपड़ों को पहनकर शिवलिंग का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने से वैवाहिक जीवन में शांति आती है।

वृषभ राशि

naidunia_image

वृषभ राशि वालों को गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने चाहिए। महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

सिंह राशि

naidunia_image

सिंह राशि वालों के महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा लाल रंग के कपड़े पहनकर करनी चाहिए। आपको ब्रह्म मुहूर्त में शिव पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में तरक्की होगी। आपके बाधित काम पूरे होंगे।

तुला राशि

naidunia_image

तुला राशि वालों को महाशिव रात्रि पर शिवलिंग पर महाभिषेक करते समय बैंगनी, पीला और स्लेटी रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। इससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि

naidunia_image

वृश्चिक राशि के जातकों को लाल और सफेद रंग के कपड़े पहनकर महाशिवरात्रि पर अभिषेक करना चाहिए। यह जीवन में होने वाली समस्याओं को दूर करेगा।

कन्या राशि

naidunia_image

कन्या राशि वालों को महाशिवरात्रि पर सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। व्यापार और नौकरी में नए अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि

naidunia_image

कुम्भ राशि वाले जातकों को महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करते समय लाल, नारंगी और स्लेटी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

धनु राशि

naidunia_image

धनु राशि वालों को शिव पूजा करते समय सफेद, ग्रे और नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

naidunia_image

मकर राशि वालों को महाशिवरात्रि पर लाल और सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। भगवान शिव का जलाभिषेक करने से व्यापार व करियर में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

naidunia_image

मीन राशि वालों को भगवान शिव की अराधना महाशिवरात्रि पर लाल, गुलाबी और सफेद रंग के वस्त्र धारण कर करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिससे खुशहाली बनी रहेगी।

यह वीडियो भी देखें

डिस्क्लेमर- ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Trending News