Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Mahashivratri 2026: इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ राजयोग

Mahashivratri 2026: इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ राजयोग

भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, इस साल की महाशिवरात्रि बेहद खास होन …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 29 Jan 2026 08:54:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Jan 2026 08:54:24 PM (IST)

Mahashivratri 2026: इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार

HighLights

  1. 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, बन रहा है दुर्लभ ग्रहों का संयोग
  2. मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए करियर में प्रमोशन और बिजनेस में लाभ
  3. सफलता के लिए गन्ने के रस और शहद से करें महादेव का अभिषेक, दूर होंगी बाधाएं

धर्म डेस्क। भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, इस साल की महाशिवरात्रि बेहद खास होने वाली है क्योंकि इस दिन ग्रहों का एक ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए ‘लॉटरी’ जैसा फल लेकर आएगा। महादेव की विशेष कृपा से इन जातकों को करियर और बिजनेस में वो मुकाम हासिल होगा, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

naidunia_image

इन भाग्यशाली राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि (Aries): करियर में आएगी नई जान मेष राशि के जातकों के लिए यह पर्व व्यापार में सुनहरे अवसर लाएगा। अगर आप नौकरी में बदलाव या प्रमोशन की राह देख रहे थे, तो शिवरात्रि के बाद आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। नए स्टार्टअप और निवेश के लिए यह समय सबसे उपयुक्त है।

सिंह राशि (Leo): पद-प्रतिष्ठा और धन लाभ सिंह राशि वालों के लिए महादेव मान-सम्मान लेकर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप की सराहना होगी। किसी बड़ी बिजनेस डील के फाइनल होने से आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत हैं। पैतृक संपत्ति या रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

तुला राशि (Libra): निवेश से होगा मोटा मुनाफा तुला राशि के जातकों के लिए यह समय निवेश के जरिए धन कमाने का है। शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप में चल रहे काम अब गति पकड़ेंगे और करियर की राह में आ रहे रोड़े दूर होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius): खुलेंगे आय के नए स्रोत कुंभ राशि वालों के लिए धन आगमन के रास्ते सुगम होंगे। आपकी रचनात्मकता (Creativity) आपको ऑफिस में नई पहचान दिलाएगी। महादेव की कृपा से अटके हुए सरकारी प्रोजेक्ट्स या बिजनेस डील्स फिर से शुरू होंगी।

सफलता के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये अचूक उपाय

  • व्यापार वृद्धि के लिए: महाशिवरात्रि की रात शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें।
  • करियर की बाधाओं के लिए: जल में शहद मिलाकर महादेव को अर्पित करें, इससे तरक्की के मार्ग खुलेंगे।
  • मानसिक शांति और विजय के लिए: शिवरात्रि की विशेष पूजा के दौरान शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत फलदायी होगा।

यह भी पढ़ें- घर की कलह और थकान से हैं परेशान? कपूर के साथ जलाएं ये 2 चीजें, बरसेगी सुख-शांति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News