Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV

Mangal Dosh Upay: मंगल दोष से मुक्ति पाने के आसान उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Mangal Dosh Upay: मंगल दोष से मुक्ति पाने के आसान उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

धर्म डेस्क। सनातन धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगल देव को समर्पित माना गया है। इस दिन श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ और व्रत करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार को किए गए कुछ उपाय मंगल दोष के प्रभाव को कम करने में सहायक होते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष है, तो समय रहते उसका निवारण करना आवश्यक माना जाता है।

मंगल दोष से मुक्ति के सरल उपाय

मंगलवार को हनुमान पूजा करें

मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद सूर्य देव को जल में थोड़ा लाल रंग मिलाकर अर्घ्य दें। इसके बाद विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।

बड़े भाई का सम्मान करें

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, बड़े भाई की सेवा और सम्मान करने से मंगल देव की कृपा बनी रहती है। इससे व्यक्ति में ऊर्जा बनी रहती है और जीवन के संकट कम होते हैं।

मोतीचूर के लड्डू का भोग

मंगल दोष से पीड़ित जातक को मंगलवार के दिन हनुमान जी को मोतीचूर के लड्डू अर्पित करने चाहिए। बाद में इन लड्डुओं को जरूरतमंदों में बांट देना शुभ माना जाता है।

हनुमान जी का लॉकेट धारण करें

चांदी की चेन में हनुमान जी का लॉकेट धारण करने से मंगल के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। यह उपाय दुख, भय और संकट से रक्षा करता है।

मंगल दोष को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। श्रद्धा और नियमपूर्वक किए गए ये सरल उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। हनुमान जी की भक्ति से न केवल मंगल दोष शांत होता है, बल्कि जीवन में सुख, शांति और खुशहाली का मार्ग भी प्रशस्त होता है।

मंगल हेतु मंत्र

1. ॐ भौमाय नमः

2. ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः

3. ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम,

लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम !

श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे,

रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !

4. अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहम्

दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम् ।

सकलगुणनिधानं वानराणामधीशम्

रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।।

5. ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः

अस्वीकरण – इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। नईदुनिया इन दावों की पुष्टि नहीं करता और न ही अंधविश्वास का समर्थन करता है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Trending News