Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पांच वस्तुएं, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पांच वस्तुएं, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

धर्म डेस्क: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 (Margashirsha Amavasya 2025) का अत्यंत धार्मिक महत्व बताया गया है। यह तिथि न केवल भगवान शिव की उपासना के लिए विशेष होती है बल्कि पितरों की शांति और आशीर्वाद प्राप्त करने का भी श्रेष्ठ अवसर मानी जाती है। इस दिन श्रद्धालु दान-पुण्य, व्रत, और विशेष पूजा करते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन शिवलिंग पर कुछ विशिष्ट वस्तुएं चढ़ाने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और किस्मत के द्वार खुलते हैं।

1. काले तिल और जल का अर्पण

इस दिन शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा करते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते रहना चाहिए। मान्यता है कि काले तिल चढ़ाने से पितृ दोष शांत होता है और व्यक्ति के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। इससे पारिवारिक और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

2. गन्ने के रस से अभिषेक

यदि संभव हो तो इस दिन शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। अगर गन्ने का रस उपलब्ध न हो तो गुड़ मिलाकर जल अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक संकटों का अंत होता है और धन आगमन के नए मार्ग खुलते हैं। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए फलदायी है जो आर्थिक तंगी से परेशान हैं।

3. आक के फूल अर्पित करें

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शिवलिंग पर आक के फूल चढ़ाने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और रोग-व्याधियों से मुक्ति प्रदान करते हैं। यह उपाय शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और व्यक्ति को आत्मिक शांति प्रदान करता है।

4. शमी के पत्ते चढ़ाना शुभ

इस दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। शमी के पत्ते दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने की क्षमता रखते हैं, इसलिए इसे अर्पित करने से जीवन में उन्नति होती है।

5. बिल्व पत्र का पूजन

मार्गशीर्ष अमावस्या पर 108 बिल्व पत्र (बेलपत्र) शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। हर पत्र पर ‘ॐ’ या ‘राम’ लिखें। इसके बाद शहद की पतली धारा से अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यह उपाय वैवाहिक जीवन में मधुरता लाता है और रिश्तों में प्रेम बढ़ाता है।

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 का दिन साधना, श्रद्धा और भक्ति से जुड़ने का श्रेष्ठ अवसर है। इस दिन भगवान शिव की उपासना से जीवन में स्थिरता, धन, और सुख-शांति प्राप्त होती है। साथ ही, पितरों की कृपा से जीवन के समस्त संकट दूर होकर सफलता के नए मार्ग खुलते हैं।

यह भी पढ़ें- Dream Astrology: सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ? जानिए स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसके संकेत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News