Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Mauni Amavasya 2026: कब मनाई जाएगी मौनी अमावस्या? जानें इसकी सही तिथि और महत्व

Mauni Amavasya 2026: कब मनाई जाएगी मौनी अमावस्या? जानें इसकी सही तिथि और महत्व

Mauni Amavasya 2026: हिंदू धर्म में माघ मास की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या के रूप में खास महत्व दिया गया है। यह दिन पवित्र स्नान, दान और मौन व्रत के लिए समर्पित है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह सभी पापों को नष्ट करके जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।

Publish Date: Fri, 05 Dec 2025 06:52:39 PM (IST)

Updated Date: Fri, 05 Dec 2025 06:52:39 PM (IST)

कब मनाई जाएगी मौनी अमावस्या?

HighLights

  1. हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है मौनी अमावस्या
  2. इस बार मौनी अमावस्या 18 जनवरी को मनाई जाएगी
  3. इस दिन गंगा स्नान करने से मिलता है पुण्य लाभ

धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में माघ मास की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2026) के रूप में अत्यंत विशेष महत्व दिया गया है। इसे ‘मौनी अमावस’ भी कहा जाता है। यह दिन पवित्र स्नान, दान और मौन व्रत के लिए समर्पित है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह सभी पापों को नष्ट करके जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।

साल 2026 में मौनी अमावस्या की तिथि को लेकर कई लोगों में दुविधा हो सकती है। पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी।

कब है मौनी अमावस्या?

माघ माह की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 18 जनवरी 2026 को देर रात 12 बजकर 3 मिनट पर हो रहा है। वहीं अमावस्या तिथि समापन 19 जनवरी 2026 को देर रात 1 बजकर 21 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी।

गंगा स्नान का विशेष महत्व

धार्मिकं मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी का जल अमृतमय हो जाता है। यही कारण है कि इस दिन गंगा स्नान करना सबसे अधिक पुण्यकारी माना गया है। जो भी साधक इस दिन पवित्र गंगा में डुबकी लगाता है, उसके जाने-अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। सिर्फ मौनी अमावस्या पर ही नहीं, बल्कि कई साधक तो पूरे माघ माह में रोज पवित्र डुबकी लगाने का संकल्प लेते हैं। यह अनुष्ठान पौष पूर्णिमा से शुरू होकर माघ पूर्णिमा तक चलता है। माना जाता है कि इससे साधक को अधिकतम पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

क्यों रखा जाता है यह उपवास?

मौनी अमावस्या के दिन ‘मौन व्रत’ (Silence Fast) करना बहुत शुभ माना गया है। इस दिन कई साधक पूरे दिन मौन व्रत का पालन करते हैं। ‘मौन’ यानी चुप्पी साधने से मन शांत रहता है और अनावश्यक बातचीत से एनर्जी की बचत होती है। मौन व्रत के साथ-साथ, किसी पवित्र नदी खासकर गंगा में स्नान करने और दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। इन कार्यों को करने से साधक के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News