Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

New Year 2026 पर सूर्य गोचर से चमकेगा भाग्य, इन राशियों को मिलेगी जॉब से जुड़ी गुड न्यूज

New Year 2026 पर सूर्य गोचर से चमकेगा भाग्य, इन राशियों को मिलेगी जॉब से जुड़ी गुड न्यूज

News year 2026: नया साल ग्रहों की खास चाल के साथ कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य गोचर 2026 (Surya Gochar) …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 25 Dec 2025 06:11:27 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Dec 2025 06:37:42 AM (IST)

New Year 2026: नए साल के पहले दिन सूर्य देव बनाएंगे इन राशियों को सफल

HighLights

  1. सूर्य गोचर 2026 से बनेंगे शुभ योग
  2. सूर्य देव की विशेष कृपा से प्रगति
  3. वृश्चिक राशि को धन और नौकरी लाभ

धर्म डेस्क: नव वर्ष (New Year 2026) कई राशियों के जातकों के लिए नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आने वाला है। ग्रहों के शुभ संयोग से कुछ राशियों के जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ लोगों की लंबे समय से चली आ रही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। नए साल को लेकर लोगों में पहले से ही खास उत्साह देखा जा रहा है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए साल के पहले दिन कई राशियों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहने वाली है। उनकी अनुकंपा से नौकरी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही मानसिक तनाव और शारीरिक परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं सूर्य गोचर 2026 और इसका राशियों पर प्रभाव।

सूर्य गोचर 2026 (Surya Gochar 2026)

वर्तमान समय में आत्मा के कारक सूर्य देव धनु राशि में विराजमान हैं, जिसके कारण खरमास चल रहा है। सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जाएगा। खरमास के दौरान शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। हालांकि, इस अवधि में भी सूर्य देव की कृपा कुछ राशियों पर बनी हुई है, जिससे नौकरी और करियर से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

naidunia_image

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष अनुकंपा रहेगी। सूर्य देव आपके धन भाव को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, सरकारी सेवा में कार्यरत जातकों को वित्तीय लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

इस दौरान आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। खासतौर पर ज्वेलरी और धातु से जुड़े व्यवसायियों की आय में वृद्धि हो सकती है। पिता का सम्मान करें और उनकी सलाह से कार्य करना लाभकारी रहेगा।

naidunia_image

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए नया साल लाभ और प्रगति लेकर आएगा। वर्ष के पहले दिन ही सूर्य देव की कृपा आप पर बनी रहेगी, जिससे शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। धन में वृद्धि के योग हैं और जीवन को व्यवस्थित करने की आपकी योजनाएं सफल होंगी।

आप सही दिशा में निवेश करेंगे, जिससे आर्थिक लाभ होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। नए साल के पहले दिन स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और महादेव की श्रद्धा से पूजा करें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News