Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Palmistry: अगर आपके हाथ में यह रेखा है तो ससुराल से धन प्राप्ति के हैं योग

Palmistry: अगर आपके हाथ में यह रेखा है तो ससुराल से धन प्राप्ति के हैं योग

आज हम आपको हस्तरेखा विज्ञान के माध्यम से कुछ ऐसे लाइन व चिन्हों के बारे में बताएंगे, जिससे हम यह पता कर सकते हैं कि आखिर किन लोगों को ससुराल से काफी ध…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 09:06:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 09:10:23 PM (IST)

पामिस्‍ट्री से आपके भाग्‍य के बारे में पता चलता है।

HighLights

  1. हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार गुरु पर्वत पर चक्र निशान होता है।
  2. वे जीवन में बहुत अधिक धन और संपत्ति के मालिक हो जाते हैं।
  3. इनको ससुराल से भी उन्हें काफी धन धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।

धर्म डेस्‍क। हस्त रेखा के जरिए व्यक्ति के भविष्य से लेकर स्वभाव के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा ज्योतिष के जरिए कई बार लोगों के भविष्य में बारे में सटीक जानकारी मिलने का दावा किया जाता है।

हाथ की रेखाओं, निशानों, आकृतियों का अध्ययन करने पर यह पता किया जा सकता है कि किस व्यक्ति को जीवन में अपार धन, यश, मान सम्मान मिलेगा या किसको गरीबी का दंश झेलना पड़ेगा।

आज हम आपको हस्तरेखा विज्ञान के माध्यम से कुछ ऐसे लाइन व चिन्हों के बारे में बताएंगे, जिससे हम यह पता कर सकते हैं कि आखिर किन लोगों को ससुराल से काफी धन मिलता है और बैठे बैठे धनवान बनते हैं।

naidunia_image

हथेली के शनि पर्वत से मिलते हैं संकेत

  • हस्त रेखा ज्योतिष के मुताबिक जब गुरु पर्वत पर चक्र का निशान होता है, वे अपने जीवन में बहुत अधिक धन और संपत्ति के मालिक हो जाते हैं।
  • ऐसे लोग अपने स्वयं के प्रयासों से बहुत पैसा भी कमाते हैं, लेकिन ससुराल से भी उन्हें काफी धन धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है। ये लोग अपने करियर में उच्च स्थान प्राप्त करते हैं।
  • ससुराल पक्ष से धन मिलने के संकेत हथेली के शनि पर्वत से मिलते हैं, जिन लोगों की हथेली में शनि पर्वत पर चक्र होता है, उन्हें भी अचानक से धन की प्राप्ति होती है।
  • यह पैसा ससुराल पक्ष से मिल सकता है या लॉटरी जीतकर भी मिल सकता है।

अच्छे कर्मों के कारण यश की प्राप्ति

जिन लोगों की हथेली में कुछ स्थानों पर वृत्त का चिन्ह होता है, ये अपार धन संपत्ति मिलने के संकेत होते हैं। गुरु और शनि पर्वत के अलावा सूर्य पर्वत पर वृत्त का चिन्ह होने से भी फायदा होता है। इन लोगों की जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है। साथ ही प्रसिद्धि भी प्राप्त होती है। अच्छे कर्मों के कारण यश की प्राप्ति होती है। यदि चंद्र पर्वत पर चक्र हो तो जातक के स्वास्थ्य को कमजोर करता है। इसके अलावा इन लोगों को जलीय स्रोतों से दूर रहना चाहिए। बुध पर्वत पर वृत्त होने से व्यापार में मजबूत लाभ मिलता है। ऐसे लोग व्यापार से बहुत पैसा कमाते हैं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Trending News