Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Paush Purnima 2026: 03 जनवरी को मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, इन अचूक उपायों से साल भर भरी रहेगी तिजोरी

Paush Purnima 2026: 03 जनवरी को मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, इन अचूक उपायों से साल भर भरी रहेगी तिजोरी

डिजिटल डेस्क। साल 2026 की पहली पूर्णिमा यानी पौष पूर्णिमा 03 जनवरी को मनाई जाएगी। हिंदू शास्त्रों में पूर्णिमा की रात को अत्यंत प्रभावशाली माना गया है क्योंकि इस समय चंद्रमा अपनी पूर्ण ऊर्जा में होता है। इसे ‘सिद्धियों की रात’ भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस रात मां लक्ष्मी स्वयं पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। यदि इस पावन अवसर पर कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो पूरे साल सुख, समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है।

पौष पूर्णिमा के अचूक उपाय

पूर्णिमा की रात चावल की खीर बनाएं और इसे चांदी या कांच के बर्तन में ऐसी जगह रखें, जहां चंद्रमा की सीधी रोशनी उस पर पड़े। मध्य रात्रि के बाद इस अमृतमयी खीर को परिवार के साथ ग्रहण करें। यह उपाय उत्तम स्वास्थ्य और आर्थिक संपन्नता के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।

धन लाभ के लिए 11 पीली कौड़ियों पर हल्दी का तिलक लगाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद’ मंत्र का 108 बार जाप करने के बाद, इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे साल भर बरकत बनी रहती है।

मानसिक शांति और व्यापारिक सफलता के लिए चांदी के लोटे में जल, कच्चा दूध, चीनी और सफेद फूल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। यह उपाय सौभाग्य में वृद्धि करता है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

इस रात घर में झगड़ा या क्लेश न करें, अन्यथा लक्ष्मी जी रुष्ट हो सकती हैं।

भोजन पूरी तरह सात्विक रखें और मन में शुद्ध विचार लाएं।

अगले दिन सुबह किसी जरूरतमंद को सफेद वस्तुओं (जैसे चावल, चीनी या दूध) का दान करना शुभ फलदायी होता है।

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News