Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी पर क्या खाएं और क्या नहीं? जानें व्रत के नियम

Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी पर क्या खाएं और क्या नहीं? जानें व्रत के नियम

धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। पौष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ‘पुत्रदा एकादशी’ के नाम से जाना जाता है। जैसा कि नाम से ही साफ है, यह एकादशी संतान की कामना के लिए किया जाता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 30 दिसंबर (Paush Putrada Ekadashi 2025) को रखा जाएगा। वहीं, एकादशी का व्रत जितना फलदायी है, इसके नियम उतने ही कठिन हैं। आइए इस आर्टिकल में व्रत के नियम जानते हैं, जो इस प्रकार हैं –

पुत्रदा एकादशी पर क्या खाएं? (Paush Putrada Ekadashi 2025 Vrat Dos)

इस व्रत में केला, अंगूर, सेब और अनार जैसे ताजे फलों का सेवन किया जा सकता है।

बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट आदि को भी ऊर्जा बनाए रखने के लिए किया जा सकता है।

दूध, दही और पनीर का भी सेवन किया जा सकता है।

व्रत के दौरान कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा या साबूदाना से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

व्रत के भोजन में साधारण नमक की जगह केवल सेंधा नमक का ही प्रयोग करें।

क्या न खाएं? (Paush Putrada Ekadashi 2025 Vrat Don’ts)

इस दिन चावल का सेवन गलती से भी न करें।

प्याज, लहसुन और मांस-मदिरा आदि से दूरी बनाए रखें।

व्रत के दौरान शहद और सुपारी का सेवन भी वर्जित माना गया है।

बाहर के पैकेट की चीजों व होटलों के खाने से बचें।

व्रत के नियम (Paush Putrada Ekadashi 2025 Vrat Niyam)

व्रत के दिन पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करें और किसी की निंदा या बुराई न करें।

क्रोध पर नियंत्रण रखें।

एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।

पूजा के लिए एक दिन पहले ही पत्ते तोड़कर रख लें।

हो पाए तो एकादशी की रात को सोएं नहीं, बल्कि भजन-कीर्तन करें।

Trending News