Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Sankashti Chaturthi: संकष्टी चतुर्थी पर बरसेगी भगवान गणेश की कृपा, इन चीजों का लगाएं भोग

Sankashti Chaturthi: संकष्टी चतुर्थी पर बरसेगी भगवान गणेश की कृपा, इन चीजों का लगाएं भोग

संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत रखने से कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है। भगवान गणेश को मोदक, लड्डू, फल, श्रीफल और ताजे भोग अर्पित करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 15 Feb 2025 11:55:55 AM (IST)

Updated Date: Sat, 15 Feb 2025 11:55:55 AM (IST)

प्रभु को लगाएं पसंदीदा चीजों का भोग। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा।
  2. बूंदी का लड्डू भी चढ़ाया जा सकता है।
  3. पूजा से सुख और समृद्धि प्राप्त होती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। सनातन धर्म में भगवान गणेश का बहुत महत्व है। घर में होने वाले मंगल कार्य में सर्वप्रथम उनकी ही पूजा की जाती है। आपको भगवान गणेश को प्रसन्न करना है, तो संकष्टी चतुर्थी पर उनकी पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन उनकी पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। घर में सुख समृद्धि आती है।

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा को शुभ माना गया है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएं कि संकष्ठी चतुर्थी का व्रत कब रखें, शुभ मुहूर्त क्या है और भगवान गणेश को क्या भोग लगाएं?

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2025 डेट व शुभ मुहूर्त

  • वैदिक पंचांग के अनुसार हर माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी पड़ती है। इसको द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं, क्योंकि यह फाल्गुन माह के कष्ण पक्ष को पड़ती है। 16 फरवरी 2025 को संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश का व्रत रख सकते हैं।
  • 15 फरवरी 2025 को रात 11 बजकर 52 मिनट पर चतुर्थी तिथि की शुरुआत होगी। इसका समापन 16 फरवरी रात 2 बजकर 15 मिनट पर होगा।

naidunia_image

मोदक का लगाएं भोग

  • भगवान गणेश को खुश करना है, तो मोदक का भोग जरूर लगाएं। उनको यह मिठाई बहुत ही प्रिय है।
  • ऐसे में आप उनके सामने मोदक रखेंगे, तो उनका आशीर्वाद जरूर मिलेगा। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी, जिससे सभी दुख दूर हो जाएंगे।

लड्डू का लगाएं भोग

  • आपके पास भोग लगाने के लिए मोदक नहीं है, तो बूंदी के लड्डू भी भगवान गणेश को चढ़ा सकते हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि संकष्टी चतुर्थी पर बूंदी का लड्डू चढ़ाने से प्रभु का आशीर्वाद बना रहता है। घर से नकारात्मकता दूर होकर सुख शांति की स्थापना होती है।

फल और श्रीफल (नारियल) का लगाएं भोग

  • भगवान गणेश को भोग लगाते समय यह ध्यान रखें कि सब ताजा होना चाहिए। ऐसे में आप ताजा नारियल, दूध, दही और फल का भोग लगा सकते हैं।
  • यह काफी शुभ माना जाता है। इन चीजों को भगवान को अर्पित करने से आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। शुभ फल प्राप्त होगा।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News