Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, आज ये है बड़े शहरों में रेट | Parmarth TV Narendra Modi ने तोड़ा जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड, लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित पीएम बने, आज करेंगे ऐसा | Parmarth TV PF: एटीएम और यूपीआई के माध्यम से निकाल सकते हैं पैसा, ये है प्रोसेस | Parmarth TV सस्ते में सोना खरीदने का मौका; 24 घंटे में 5 हजार रुपए से अधिक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV केन्द्र सरकार ने अब Rajasthan को दी ये बड़ी सौगात, सीएम Bhajanlal ने जताया पीएम मोदी का हार्दिक आभार | Parmarth TV डिलीवरी पार्टनर्स के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तक पहुंच आसान करने के लिए फ्लिपकार्ट ने लॉन्च किया ईवी असिस्ट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: भारी गिरावट, सोना 4,090 और चांदी 9,658 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV हेलिकॉप्टर गिराने के बदले में अमेरिका ने ईरान पर किए हमले, ईरान ने भी दिया करारा जवाब | Parmarth TV टीएमसी को लगा एक और झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दे दिया इस्तीफा | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं पेट्रोल-डीलल की कीमतें, आज ये बड़े शहरों में रेट | Parmarth TV

Weekly Horoscope 16 To 22 Feb 2025: इस सप्ताह इन जातकों को मिल सकती है नौकरी, घर आएंगी खुशियां; पढ़ें राशिफल

Weekly Horoscope 16 To 22 Feb 2025: इस सप्ताह इन जातकों को मिल सकती है नौकरी, घर आएंगी खुशियां; पढ़ें राशिफल

यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए खुशी और सफलता लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशियों को ध्यान और सतर्कता की आवश्यकता है। इस सप्ताह पारिवारिक रिश्तों, निवेश और कार्यक्षेत्र में कई बदलाव हो सकते हैं, जिन्हें ध्यान से संभालने की जरूरत है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sun, 16 Feb 2025 09:10:28 AM (IST)

Updated Date: Sun, 16 Feb 2025 09:10:28 AM (IST)

इस सप्ताह राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष: पारिवारिक विवाद से तनाव
  2. वृषभ: पारिवारिक जिम्मेदारियां
  3. कर्क: पुराने विवाद उभर सकते हैं

धर्म डेस्क, इंदौर। Weekly Horoscope: 16 से 22 फरवरी 2025 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान कुछ राशि के जातक अपने विशेष काम के लिए बाहर यात्रा पर जा सकते हैं, जबकि कुछ के घर में मेहमानों का आगमन होगा। कुछ राशियों के जातकों को इस सप्ताह पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जबकि कुछ को नए अवसर मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं साप्ताहिक राशिफल और क्या है आपके लिए खास।

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

  • यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस सप्ताह आपका मन अशांत रह सकता है, और पारिवारिक विवादों के कारण घर में तनाव बना रहेगा। इस दौरान आपके किसी निर्णय से आपके करीबी लोग आपसे दूर हो सकते हैं।
  • खासकर इस सप्ताह वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद से बचें, क्योंकि इससे आपके काम पर असर पड़ सकता है और विरोधी बढ़ सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

  • वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस सप्ताह कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आपके मन को थोड़ा व्यस्त रख सकती हैं, लेकिन यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपको किसी खास काम के लिए बाहर यात्रा का मौका मिल सकता है।
  • पारिवारिक जीवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं, और परिवार के सदस्यों के साथ मेल-मिलाप बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन आप इससे जल्दी उबर जाएंगे।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। इस दौरान आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं और कोई विशेष कार्य पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियाँ आएंगी और आप पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने में सफल होंगे।
  • इस सप्ताह आपको पुराने मित्रों से मुलाकात का अवसर मिल सकता है, जो आपके लिए आर्थिक मदद का कारण बन सकती है। इसके अलावा, परिवार में मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो सकती है और आप किसी धार्मिक कार्य में भी शामिल हो सकते हैं।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

  • इस सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। इस सप्ताह अगर आप कोई बड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं, तो थोड़ी सोच-समझ कर कदम बढ़ाएं, क्योंकि इससे नुकसान भी हो सकता है।
  • पारिवारिक जीवन में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं, जिससे घर का माहौल थोड़ा बिगड़ सकता है। हालांकि, इस सप्ताह कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है और परिवार के बीच रिश्तों में सुधार हो सकता है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

  • सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको अपने परिवार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। इस दौरान आपके निर्णयों को कुछ लोग प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपने परिवार के हित में सही फैसला लेंगे।
  • आर्थिक दृष्टिकोण से स्थिति अच्छी होगी और कुछ नए संपर्क बन सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में भी आपके सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

  • कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी नई पार्टनरशिप में शामिल हो सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है।
  • परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का अवसर मिलेगा और घर में माहौल अच्छा रहेगा। इस सप्ताह मेहमानों का आगमन हो सकता है, जो खुशियाँ लेकर आएगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

  • यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आपके कई काम पूरे होंगे, जिनका आपने पहले से प्लान किया था। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का मौका मिल सकता है और यह यात्रा सुखद रहेगी।
  • परिवार में किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है, जिससे घर का माहौल सुधरेगा। इस सप्ताह आपको प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। इस दौरान पारिवारिक और व्यवसायिक समस्याओं के कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार करेंगे।
  • इस सप्ताह वाहन चलाते समय सतर्क रहें, क्योंकि दुर्घटना के योग बन सकते हैं। इस दौरान आपकी वाणी पर काबू रखना महत्वपूर्ण होगा, अन्यथा विवाद हो सकते हैं।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

  • धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है, और आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं, तो इस कार्य के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लें।
  • पत्नी और बच्चों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन परिवार में एक सदस्य को नौकरी मिल सकती है, जिससे माहौल खुशहाल होगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

  • मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। इस दौरान आपके कई काम पूरे होंगे और आपको आर्थिक मदद मिल सकती है, जो आपके काम को गति देगी। इस सप्ताह परिवार में मांगलिक कार्यों की संभावना बन सकती है, और घर में मेहमानों का आना भी हो सकता है।
  • किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है, जिससे घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस दौरान पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आपके मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं और परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।
  • इस सप्ताह आपको ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आप अपनी जरूरतें पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा, किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभकारी साबित होगी।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

  • मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी खास व्यक्ति की मदद से आप नया घर खरीदने का विचार कर सकते हैं।
  • परिवार में कुछ विवाद हो सकते हैं, लेकिन इस सप्ताह कोई पुराना विवाद हल हो सकता है। इस दौरान आप अपनी फैमिली के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं, और बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
Trending News