Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Shani Margi 2025: 28 नवंबर को वक्री शनि मीन राशि में होंगे मार्गी… इन 3 राशियों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद, चमकेगी किस्मत

Shani Margi 2025: 28 नवंबर को वक्री शनि मीन राशि में होंगे मार्गी… इन 3 राशियों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद, चमकेगी किस्मत

शनिदेव 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होने वाले हैं। इससे तीन राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे। करियर में प्रगति, आर्थिक लाभ, तनाव में कमी और रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार और सेहत में भी सकारात्मक बदलाव रहेंगे।

Publish Date: Thu, 27 Nov 2025 12:19:41 PM (IST)

Updated Date: Thu, 27 Nov 2025 12:19:41 PM (IST)

शनि के मार्गी होने से जीवन में सफलताएं आएंगी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शनि मार्गी 28 नवंबर मीन राशि में शुभ परिवर्तन।
  2. करियर सफलता, आर्थिक लाभ, नए अवसर मिलेंगे।
  3. आय वृद्धि, नौकरी परिवर्तन लाभकारी, तनाव कम होगा।

धर्म डेस्क। शनिदेव को ज्योतिष में न्याय का देवता माना जाता है। वह सबसे प्रभावशाली ग्रह हैं। शनि की चाल बदलने से सीधा असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। अभी शनि वक्री अवस्था में हैं, जिससे कई लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

28 नवंबर को वे वक्री से मार्गी होकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसका लाभ विशेष रूप से तीन राशियों के जीवन पर दिखाई देगा। शनि का सीधा होना इन जातकों के जीवन में सफलता, धन वृद्धि और मानसिक शांति लाएगा।

आइए विस्तार से उन तीन राशियों के बारे में जानते हैं, जिनको इसका सीधा लाभ मिलने वाला है….

कन्या राशि

शनि का मार्गी होना कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। लंबे समय से चल रही बाधाएं दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां व प्रमोशन के संकेत मिलेंगे, जिससे आमदनी बढ़ेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग बढ़ेगा व कार्यस्थल पर सम्मान में वृद्धि होगी। खर्चों में कमी आएगी और बचत में बढ़ोतरी होगी, जिससे ज्यादा निवेश कर सकेंगे। पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होगा और सेहत बेहतर बनेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह बदलाव सुखद फल देने वाला रहेगा। करियर में प्रगति और आय के नए स्रोत विकसित होंगे। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ रहेगा। बकाया या अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। घर-परिवार में शांति और सकारात्मकता बढ़ेगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। इस समय हर अवसर का बेहतर उपयोग करना चाहिए।

मीन राशि

शनि मीन राशि में ही मार्गी हो रहे हैं, इसलिए सबसे अधिक प्रभाव मीन राशि के जातकों पर पड़ेगा। लंबे समय से लटके कार्य अब तेजी से पूरे होने लगेंगे। मेहनत का उचित फल मिलेगा और करियर में ऊंचाइयां छुएंगे। व्यापारियों को लाभ मिलेगा और पार्टनर का सहयोग बढ़ेगा। नई नौकरी की तलाश सफल होगी व सम्मान बढ़ेगा। आलस्य दूर कर काम पर फोकस रखने से भाग्य मजबूत रहेगा।

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News