Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Shivling Origin Story: कब और कैसे हुई शिवलिंग की उत्पत्ति? जानिए इसके प्राकट्य की कथा

Shivling Origin Story: कब और कैसे हुई शिवलिंग की उत्पत्ति? जानिए इसके प्राकट्य की कथा

सनातन धर्म में शिवलिंग पूजा को अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली माना गया है। माना जाता है कि शिवलिंग, महादेव के अनादी-अनंत स्वरूप का प्रतीक है। शिवपुराण में विस्तार से वर्णित है कि किस प्रकार ब्रह्मा और विष्णु के बीच श्रेष्ठता के द्वंद के समय भगवान शिव ने एक असीमित ज्योत प्रकट की, जिसने अंततः शिवलिंग का स्वरूप ग्रहण किया।

Publish Date: Sun, 23 Nov 2025 04:59:46 PM (IST)

Updated Date: Sun, 23 Nov 2025 04:59:46 PM (IST)

HighLights

  1. शिवलिंग पूजन से मिलता है महादेव का आशीर्वाद।
  2. ब्रह्मा-विष्णु जी में श्रेष्ठता विवाद उत्पन्न हुआ।
  3. भगवान विष्णु ने स्वीकार की महादेव की महानता।

धर्म डेस्क: सनातन शास्त्रों में शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। भक्त शिवलिंग पर जल, दूध और विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग का पूजन करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के संकट दूर होते हैं। घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। शिवलिंग को स्वयं महादेव के स्वरूप का प्रतीक माना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शिवलिंग की उत्पत्ति कैसे हुई। इस विषय का विस्तृत वर्णन शिवपुराण में मिलता है।

naidunia_image

शिवपुराण के खंड 1 के नवें अध्याय में शिवलिंग की उत्पत्ति से जुड़ी पौराणिक कथा वर्णित है। इस कथा के अनुसार, एक बार भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। दोनों के बीच यह द्वंद फैलते ही देवता और ऋषि-मुनि चिंतित हो उठे और उन्होंने इस विवाद का समाधान खोजने के लिए दोनों को भगवान शिव के पास जाने का सुझाव दिया। देवताओं के साथ ब्रह्मा और विष्णु महादेव के समक्ष पहुंचे।

महादेव को पहले से ही पता था कि दोनों देवों के बीच श्रेष्ठता का विवाद चल रहा है। उन्होंने देवताओं से कहा कि उनके द्वारा प्रकट की जाने वाली दिव्य ज्योत के अंतिम छोर तक जो पहले पहुंचेगा, वही अधिक शक्तिशाली माना जाएगा। महादेव की इस शर्त को ब्रह्मा और विष्णु ने स्वीकार कर लिया। तुरंत ही शिव के तेजोमय शरीर से एक अत्यंत विशाल और अगाध ज्योत प्रकट हुई, जो पाताल से लेकर नभ तक फैली हुई थी।

भगवान विष्णु उस ज्योत के पाताल छोर की खोज में निकल पड़े और ब्रह्मा जी आकाश की ओर बढ़े। लंबे प्रयास के बाद भी न तो विष्णु को उसका अंत मिला और न ही ब्रह्मा जी अंतिम छोर तक पहुंच सके। विष्णु जी ने अपनी असफलता स्वीकार कर महादेव से क्षमा मांगी, लेकिन ब्रह्मा जी ने झूठ बोलते हुए दावा किया कि वे ज्योत के अंत तक पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि ज्योत का अंतिम बिंदु पाताल में स्थित है।

ब्रह्मा जी के इस असत्य पर महादेव ने उन्हें ताड़ना दी और स्पष्ट कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं। इसके बाद भगवान शिव ने विष्णु जी को श्रेष्ठ घोषित किया। जिस दिव्य ज्योत से यह परीक्षा ली गई थी, उसी ज्योत स्वरूप को बाद में शिवलिंग कहा जाने लगा और तब से उसकी पूजा-अर्चना सनातन धर्म में अनादि काल से होती आ रही है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News