Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Shukra Gochar July 2026: ऐश्वर्य प्रदान करने वाले शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, 138 दिनों के लिए वक्री होंगे शनिदेव

Shukra Gochar July 2026: ऐश्वर्य प्रदान करने वाले शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, 138 दिनों के लिए वक्री होंगे शनिदेव

Venus Transit 2026: शुक्र के राशि परिवर्तन, बृहस्पति के अस्त होने और बुध के मार्गी होने के साथ शनि के वक्री होने से सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका अ…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 07:23:31 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 07:36:13 AM (IST)

शुक्र चार जुलाई को सिंह राशि की यात्रा शुरू कर रहे हैं। – फाइल फोटो

HighLights

  1. देवगुरु बृहस्पति 15 जुलाई अस्त हो जाएंगे और 28 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे
  2. बुध 24 जुलाई को मार्गी होंगे, इससे व्यापार और संवाद में आ रही रुकावटें दूर होंगी
  3. इस माह होने वाले सबसे महत्वपूर्ण गोचर में शनिदेव का वक्री होना है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जुलाई का महीना राशि परिवर्तन के अनुसार विशेष होगा। इसमें दांपत्य सुख और ऐश्वर्य प्रदान करने वाले शुक्र का राशि परिवर्तन होगा, जबकि देवगुरु बृहस्पति अस्त होंगे। वे 28 दिन अस्त रहेंगे। जहां पिता सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, वहीं पुत्र शनि वक्री होंगे। बुध मार्गी होकर 24 जुलाई को सीधी चाल चलेंगे। ज्योतिर्विदों के मुताबिक प्रमुख चार ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव विभिन्न राशियों के जातकों पर अलग-अलग पड़ेगा।

ज्योतिर्विद् विनायक शर्मा ने बताया कि जुलाई का महीना जीवन की रफ्तार को थोड़ा धीमा करके आत्मचिंतन और जरूरी सुधार करने का संकेत दे रहा है। शुक्र चार जुलाई को सिंह राशि की यात्रा शुरू कर रहे हैं। यह गोचर रिश्तों में मधुरता और खुद को व्यक्त करने के साथ आत्मविश्वास लेकर आएगा।

सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में करेंगे प्रवेश

देवगुरु बृहस्पति 15 जुलाई अस्त हो जाएंगे और 28 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। सूर्य 16 जुलाई को मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के इस परिवर्तन से जातकों का झुकाव अपनी भावनाओं, परिवार और आंतरिक सुख-सुविधाओं की तरफ अधिक बढ़ेगा।

बुध 24 जुलाई को मार्गी होंगे

ज्योतिर्विद् शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि बुध 29 जून को मिथुन राशि में वक्री हो चुके हैं। वे जुलाई के अधिकांश समय इसी अवस्था में रहने वाले हैं। यह वक्री चाल सभी को थोड़ा रुकने और योजनाओं पर दोबारा विचार करने के लिए प्रेरित कर रही है।

बुध 24 जुलाई को मार्गी होंगे। इससे व्यापार और संवाद में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कर्म और न्याय के देवता शनि 27 जुलाई को मीन राशि में उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे। यह समय आत्मचिंतन, अनुशासन और रुके कार्यों की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण होगा।

मेष के लिए धन लाभ, मिथुन के अटके काम होंगे

ज्योतिर्विदों के मुताबिक यह राशि परिवर्तन विभिन्न राशियों के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव पढ़ेगा। इसमें मेष को धन लाभ हो सकता है तो सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास और विश्वासिता में वृद्धि होगी। मिथुन के अटके काम पूरे होंगे। साथ ही कन्या राशि वालों के व्यक्तिगत संबंध में मजबूती आएगी। कर्क राशि वालों को यह समय शांत और धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त अन्य शेष सात राशि के जातकों के लिए यह समय मिश्रित होगा।

138 दिनों के लिए वक्री होंगे शनिदेव

इस माह होने वाले सबसे महत्वपूर्ण गोचर में शनिदेव का वक्री होना है। इसमें 27 जुलाई को 138 दिनों के लिए शनिदेव मीन राशि में वक्री होकर उल्टी चाल चलेंगे। इसके बाद 11 दिसंबर को शनिदेव मार्गी होंगे। ज्योतिर्विदों के मुताबिक यह समय कर्मों के मूल्यांकन के लिए महत्वपूर्ण बताई गई है। शनिदेव की उल्टी चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पढ़ेगा।

यह भी पढ़ें : Buddh Gochar 2026: मिथुन में प्रवेश से बदलेगी 12 राशियों की चाल, करियर, धन और शिक्षा पर पड़ेगा असर

Trending News