Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Surya Nakshatra Parivartan 2026: 17 अगस्त से इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत; नौकरी, कारोबार और धन में मिलेगा लाभ

Surya Nakshatra Parivartan 2026: 17 अगस्त से इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत; नौकरी, कारोबार और धन में मिलेगा लाभ

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और पिता का कारक माना जाता है। 17 अगस्त 2026 की सुबह सूर्य देव केतु के स्वामित्व वाले मघा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर होगा। इसके बाद सूर्य 31 अगस्त तक इसी नक्षत्र में संचार करेंगे।

मघा नक्षत्र का संबंध पितरों, सत्ता, राजसी सुख और उच्च पद से माना जाता है। इसके स्वामी केतु को मोक्ष और गहराई का प्रतीक माना गया है। ऐसे में सिंह राशि में सूर्य का अपने ही नक्षत्र मंडल मघा में पहुंचना ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस परिवर्तन से कुछ राशियों के जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति और रुके हुए कार्यों में लाभ मिलने की संभावना बताई गई है।

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में अवसर

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और सूर्य तथा मंगल के बीच मित्र भाव माना जाता है। सूर्य का मघा नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि के पंचम भाव को ऊर्जा प्रदान करेगा।

इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। नए आइडिया व्यापार में बड़ा मुनाफा दिला सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार शेयर बाजार, लॉटरी या पैतृक संपत्ति के माध्यम से अचानक आर्थिक लाभ के योग भी बन सकते हैं।

सिंह राशि: बढ़ेगा प्रभाव और नेतृत्व

सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए विशेष महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मघा नक्षत्र सिंह राशि के अंतर्गत ही आता है। इस दौरान समाज और कार्यक्षेत्र में जातकों का वर्चस्व बढ़ सकता है। नेतृत्व क्षमता के लिए लोगों से प्रशंसा मिलने की संभावना है। सरकारी क्षेत्रों से जुड़े कार्यों में भी बड़ी सफलता मिलने के योग बताए गए हैं।

नए प्रोजेक्ट्स के जरिए आर्थिक लाभ मिलने की संभावना भी रहेगी। कामकाज में प्रभाव बढ़ने के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

धनु राशि: भाग्य का मिलेगा साथ

धनु राशि के जातकों के लिए केतु के नक्षत्र में सूर्य का गोचर भाग्य भाव को मजबूती प्रदान करने वाला माना जा रहा है। 31 अगस्त तक लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। विदेश व्यापार और लंबी दूरी की यात्राओं से भी धन लाभ के योग बताए गए हैं।

इस अवधि में जातकों का रुझान अध्यात्म की ओर भी बढ़ सकता है। भाग्य का साथ मिलने से कई पुराने काम आगे बढ़ने की उम्मीद है।

शुभ प्रभाव के लिए क्या करें?

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार सूर्य के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए प्रतिदिन सुबह उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित किया जा सकता है। इसके साथ आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने की सलाह दी गई है।

मघा नक्षत्र का संबंध पितरों से माना जाता है। इसलिए रविवार को गरीबों को गेहूं, गुड़ या लाल कपड़े का दान करने का उपाय भी बताया गया है।

Trending News