Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Today Horoscope 1 January 2026: जानिए कैसा बीतेगा साल का पहला दिन, पढ़िए मेष से मीन तक आज का राशिफल

Today Horoscope 1 January 2026: जानिए कैसा बीतेगा साल का पहला दिन, पढ़िए मेष से मीन तक आज का राशिफल

धर्म डेस्क: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग फल (Aaj Ka Rashifal 1 January 2026) देने वाला रहेगा। कुछ राशियों को करियर, व्यापार और रोजगार में नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहों की चाल (Today’s Horoscope 1 January 2026) आज किसी के लिए सफलता के संकेत दे रही है तो किसी के लिए धैर्य और संयम की परीक्षा। जानिए आज का विस्तृत राशिफल और करें अपने दिन की बेहतर योजना।

मेष – आज का दिन जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। प्रातःकाल शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जो जातक विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। संध्या के समय जीवनसाथी के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, अतः संयम रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ – आज का दिन प्रतिकूल रह सकता है। कोई निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले भली-भांति जांच-पड़ताल करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। व्यापार-व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल नहीं है, कोई भी बड़ा निर्णय टालें। सिरदर्द एवं जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।

मिथुन – आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। प्रातःकाल पड़ोसी से विवाद की संभावना है, वाणी पर संयम रखें। व्यापार व्यवसाय में अचानक हानि हो सकती है। कोई निकट संबंधी मानसिक रूप से परेशान कर सकता है, जिससे मन उदास रहेगा। बेरोजगार जातकों को धैर्य रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य: संक्रमण संबंधी रोगों से सावधान रहें।

कर्क – आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार व्यवसाय में विस्तार होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा संभव है, जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से संबंधित लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह – आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। प्रातःकाल कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, किंतु दोपहर के बाद परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी। व्यापार व्यवसाय सामान्य रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। हाथ-पैर व जोड़ों में दर्द की शिकायत रह सकती है।

कन्या – आज का दिन उत्तम रहेगा। जातक अपनी बुद्धिमत्ता से रुके हुए कार्य पूर्ण करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में विस्तार होगा। पुरानी योजनाओं को आज क्रियान्वित कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संध्या के समय सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

तुला – आज जातकों का झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। प्रातःकाल किसी धार्मिक या सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। गुप्त दान या धार्मिक कार्य संभव हैं। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है, लेकिन किसी पर भरोसा करने से पहले सावधानी रखें, धोखे की संभावना है।

वृश्चिक – आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनचाहा कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थल जाने का योग है। भाई से मतभेद हो सकता है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।

धनु – आज का दिन शुभ रहेगा। हितैषी अतिथि के आगमन से मन प्रसन्न होगा। अधिक खर्च के कारण आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संध्या के समय परिवार के साथ समय बिताएंगे, जीवनसाथी के साथ बाहर भोजन का योग है।

मकर – आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। प्रातःकाल धार्मिक स्थल पर दर्शन संभव हैं। अनावश्यक चिंतन के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दोपहर के बाद शुभ समाचार मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, सिर में चोट लगने की आशंका है।

कुंभ – आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। व्यापार में पुरानी योजनाओं से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा संभव है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। जीवनसाथी से मतभेद की स्थिति बन सकती है।

मीन – आज जातकों का झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। दिन की शुरुआत अनुशासन के साथ करेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है, जिससे तनाव महसूस होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को अभी और धैर्य रखने की आवश्यकता है। संध्या के समय मानसिक तनाव बढ़ सकता है, परिवार के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा।

Trending News